न्यूजीलैंड में फिर से बढ़ रहा है कोरोना का कहर, दर्ज हुए नए 3 संक्रमित मामले, जानें कुल आंकड़ा
स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। रविवार को यह तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से दो मामले वाइकाटो क्षेत्र से दर्ज किए हैं वहीं एक मामला क्राइस्टचर्च से दर्ज किया गया है।
वेलिंगटन, एएनआइ। न्यूजीलैंड में फिर से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अब देश में तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। रविवार को यह तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से दो मामले वाइकाटो क्षेत्र से दर्ज किए हैं वहीं एक मामला क्राइस्टचर्च से दर्ज किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पहला मामला 14 जुलाई को आया था। 30 वर्षीय शख्स फ्लाइट्स लेकर दोहा से न्यूजीलैंड आया था। वहीं दूसरा शख्स उसी दिन पाकिस्तान से फ्लाइट लेकर दुबई से होते हुए न्यूजीलैंड आया था। दोनों लोगों के न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव किया गया,जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं।
न्यूजीलैंड में संक्रमितों की संंख्या 1,203 तक पहुंची
अभी देश में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 25 पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,203 तक पहुंच गया है। बता दें कि न्यूजीलैंड में किसी भी अस्पताल में कोई भी नया मामला नहीं दर्ज किया है। 79 दिनों के बाद यहां पर अज्ञात स्रोत से यहां पर आखिरी मामला दर्ज किया गया था। न्यूज़ीलैंड में प्रयोगशालाओं ने 1,365 परीक्षण पूरे किए, कुल परीक्षणों की संख्या 442,488 तक हो गए हैं।