विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाइलैंड में बस में लगी भीषण आग, 21 यात्री जिंदा जले, 27 जख्मी

By Monika MinalEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 11:29 AM (IST)

थाइलैंड में 48 सवारियों वाली चार्टर्ड बस में आग लगने के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी और शेष घायल हैं।

थाइलैंड में बस में लगी भीषण आग, 21 यात्री जिंदा जले, 27 जख्मी
थाइलैंड में बस में लगी भीषण आग, 21 यात्री जिंदा जले, 27 जख्मी

style="text-align: justify;">बैंकॉक (एएनआई)। राजधानी बैंकॉक के करीब पश्‍चिमी थाइलैंड में हाइवे पर म्‍यांमार के वर्करों से भरी चार्टर्ड बस में आग लग गयी जिसके कारण 21 लोगों की मौत हो गयी और शेष 27 यात्री जख्‍मी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस में ड्राइवर, उसकी पत्‍नी और म्‍यांमार के 48 वर्कर थे। बैंकॉक पोस्‍ट के अनुसार यह दुर्घटना ताक प्रांत में तामबन मै थोर में तास्‍किन महारत नेशनल पार्क में हाइवे 12 पर पर हुई।

थाई श्रम मंत्रालय से वर्क परमिट का रजिस्‍ट्रेशन पूरा कर बस मै सोत प्रांत से पाथम थानी में नवा नाकोर्न इंडस्‍ट्रियल जोन आ रही थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार बस के इंजन में आग लगी जो तुरंत गाड़ी तक फैल गई।

पिछले सप्‍ताह उत्‍तर पूर्व थाईलैंड के नाखोन रातचसीमा प्रांत में टूरिस्‍ट बस के पेड़ से टक्‍कर हो जाने के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी और 28 जख्‍मी थे।