विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका में 185 सैन्यकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, 14 दिनों के लिए किए गए क्वारंटाइन

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Tue, 28 Apr 2020 08:26 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 08:31 PM (IST)

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 588 हो गई है। अब तक सात लोग दम तोड़ चुके हैं। कोरोना संक्रमण अब वायुसेना में भी प्रवेश कर चुका है।

श्रीलंका में 185 सैन्यकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, 14 दिनों के लिए किए गए क्वारंटाइन
श्रीलंका में 185 सैन्यकर्मी हुए कोरोना संक्रमित, 14 दिनों के लिए किए गए क्वारंटाइन

कोलंबो, आइएएनएस। श्रीलंका में 185 सैन्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 181 नौसेना के जवान हैं। इन सैन्यकर्मियों के परिवार समेत उनके संपर्क में आए करीब चार हजार लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर इसरु सूर्यबंदारा ने मंगलवार को बताया कि नौसैनिकों के बीच यह संक्रमण एक जवान के वायरस की चपेट में आने से फैला। नौसेना का यह जवान कोरोना की रोकथाम के लिए देश में लागू कर्फ्यू को सफल बनाने में जुटा था।

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 588 हो गई है। अब तक सात लोग दम तोड़ चुके हैं। कोरोना संक्रमण अब वायुसेना में भी प्रवेश कर चुका है। वायुसेना के एक जवान को पॉजिटिव पाया गया है। वायुसेना के म्यूजिक बैंड का सदस्य यह जवान हाल में एक कार्यक्रम में नौसैनिक टुकड़ी के साथ शामिल हुआ था।

दुनिया में तेजी से फैला कोरोना का संक्रमण

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा सोमवार को 30 लाख को पार कर गया। अकेले अमेरिका में सबसे ज्यादा करीब 10 लाख संक्रमित हैं। इस महामारी से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। इसमें भी अमेरिका सबसे आगे है और वहां 55 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान जा चुकी है। सबसे पहले 10 जनवरी को चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 41 मामले सामने आए थे। उसके बाद से चार महीने से भी कम समय में यह संख्या 30 लाख को पार कर गई है। इस महामारी से अब तक 30 लाख 29 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और दो लाख नौ हजार से ज्यादा की मौत हुई है। नौ लाख से ज्यादा लोग अब तक स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में एक चौथाई मामले हैं तो यूरोप में लगभग 43 फीसद केस हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।