विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Australia: शार्क के हमले में गई नाबालिग लड़की की जान, डॉल्फिन देख नदी में लगाई थी छलांग

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Sun, 05 Feb 2023 03:07 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया की स्वान नदी में एक शार्क ने 16 साल की लड़की पर हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह ...और पढ़ें

Australia: शार्क के हमले में गई नाबालिग लड़की की जान
Australia: शार्क के हमले में गई नाबालिग लड़की की जान

सिडनी, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया में पर्थ की एक नदी में शार्क ने 16 साल की नाबालिग पर हमला कर दिया। शार्क के हमले में बुरी तरह जख्मी नाबालिग की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें करीब पौने चार बजे घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने कहा, "शार्क का हमला फ्रेंमेंटल बंदरगाह क्षेत्र में स्वान नदी में ट्रैफि ब्रिज के पास हुआ है।" पुलिस ने बयान में ये भी बताया कि लड़की को गंभीर चोरों के साथ पानी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।

डॉल्फिन देखने नदी में कूदी थी लड़की

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) ने बताया कि लड़की जेट स्की पर थी। डॉल्फिन दिखने पर उसने पानी में छलांग लगा दी। तभी शार्क ने हमला कर दिया। एबीसी ने आगे बताया कि एजेंसियों को अभी इसका पता नहीं चल पाया कि किस तरह की शार्क ने लड़की पर हमला किया।

शार्क के हमलों में पहली भी गई हैं जान

बता दें कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई नदी में आखिरी बार शार्क का हमला नवंबर 2021 में हुआ था। जब पर्थ के पोर्ट बीच पर एक 57 वर्षीय व्यक्ति को विशाल सफेद शार्क ने मार डाला था। वहीं, जनवरी 2021 में स्वान नदी में तैरते वक्त एक बुल शार्क ने शख्स पर गंभीर रूप से हमला किया था।

गौरतलब है कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में शार्क की 100 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। सरकार के मुताबिक, देश में शार्क के हमलों का जोखिम कम है। शार्क की घटनाओं को लेकर एक समर्पित शार्क प्रतिक्रिया इकाई स्थापित की गई है।

बंद किए गए कई बीच

शार्क के हमले में एक तैराक के मारे जाने के बाद पिछले फरवरी में पूर्वी तट पर मशहूर बॉन्डी और ब्रोंटे समेत कई बीच को बंद कर दिया गया था। 60 सालों में बीच पर इस तरह की ये पहली मौत थी।