अभी नहीं तो कभी नहीं खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध... ट्रंप-खामेनेई का 14 सूत्रीय मसौदा तैयार; क्या बनेगी बात?
अमेरिका और ईरान मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के करीब पहुँच गए हैं, जिसमें 14 सूत्रीय मसौदा समझौता शामिल है।

मोजताबा खामेनेई, डोनल्ड ट्रंप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान मिडिल ईस्ट के चल रहे युद्ध को खत्म करने के सबसे करीब पहुंच गए हैं। Axios की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देश एक पेज के मेमोरेंड (MoU) पर सहमति बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें 14 सूत्रीय मसौदा शामिल है। यह समझौता परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों और हार्मुज जलडमरूमध्य की जहाजों की स्वतंत्रत आवाजाही पर आधारित है।
इस बीच ट्रंप ने यह भीघोषणा की है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी समाप्त हो जाएगा और होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल सकता है, अगर ईरान मौजूदा शर्तों पर सहमत हो जाता है। लेकिन 'अगर वे सहमत नहीं होते, तो बमबारी शुरू होगी, और यह पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर और तीव्रता के साथ होगी।'

अगले 48 घंटे बेहद खास
ट्रंप प्रशासन का मानना है कि दोनों पक्ष अब तक के संघर्ष विराम में सबसे करीब हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ईरान से अगले 48 घंटों के अंदर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, अंतिम समझौता अभी तय नहीं हुआ है।
प्रस्तावित डील के तहत ईरान को अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम पर अस्थायी रोक लगानी होगी। बदले में अमेरिका ईरानी प्रतिबंध हटाएगा और अरबों डॉलर के फंसे फंड्स जारी करेगा। दोनों पक्ष हार्मुज जलडमरूमध्य में आवागमन पर पाबंदियां भी आसान करेंगे, जहां दुनिया की करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई गुजरती है।
-1778070282362.jpg)
ईरान-अमेरिका में बनेगी बात?
स्टिव विटकोफ औ रजेरेड कुशनर को ट्रंप के विशेष दूत के रूप में ईरानी अधिकारियों के साथ सीधे और मध्यस्थ चैनलों के जरिए बातचीत कर रहे हैं। मसौदा समझौते में संघर्ष का औपचारिक अंत घोषित करने और व्यापक समझौते के लिए 30 दिन की बातचीत अवधि का प्रावधान है। इस दौरान ईरान की शिपिंग पाबंदियां और अमेरिका की नौसैनिक ब्लॉकेड धीरे-धीरे हटाई जाएंगी।
अगर बातचीत विफल रही तो अमेरिका ब्लॉकेड दोबारा लगा सकता है या सैन्य कार्रवाई फिर शुरू कर सकता है। इससे पहले बुधवार को ईरान ने कहा कि वह केवल ‘न्यायसंगत’ शांति समझौते को स्वीकार करेगा। फिलहाल ट्रंप ने हार्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय नौसैनिक अभियान को रोक दिया था।
-1778070256675.jpg)
फेल हो चुकी है शांतिवार्ता
अप्रैल के शुरुआत में इस्लामाबाद में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, कुशनर और विटकोफ की अगुवाई में 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा रही थी। ट्रंप ने 7 अप्रैल को 15 दिन का सीजफायर घोषित किया था, जिसे बाद में अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया। यह पूरा घटनाक्रम मध्यपूर्व में लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।