अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप पर मिसाइल लॉन्च साइट को बनाया निशाना
अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया।

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर आईआरजीसी की एक मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया (फोटो- रॉयटर)
HighLights
अमेरिकी सेंट्रल कमांड क्षेत्र में अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है
हॉर्मुज वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया। अमेरिकी सैन्य अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी फाइटर एयरक्राफ्ट ने प्रिसिजन मुनिशन का इस्तेमाल करते हुए यह हमला आत्म-रक्षा में किया।
रॉयटर के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह हमला आईआरजीसी की उस आक्रामकता के जवाब में किया गया, जिसमें अमेरिकी कर्मियों और संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड क्षेत्र में अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
ईरानी पक्ष ने भी हमले की पुष्टि की है। होर्मोजगान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी ने कहा कि केशम द्वीप पर अमेरिकी हमलों से आवासीय, व्यावसायिक या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। द्वीप पर 5-6 विस्फोट सुने गए, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं।
यह हमला हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुआ, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। दोनों पक्षों के बीच तनाव जारी है।