Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल और हमास के पास बचा है अंतिम मौका, सीजफायर और बंधकों की रिहाई पर अमेरिका की आखिरी चेतावनी

    इजरायल और हमास युद्धविराम के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पश्चिम एशिया की अपनी नौवीं यात्रा पर रविवार को इजरायल पहुंचे। इस बीच उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान गाजा युद्धविराम वार्ता और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल और हमास के पास संभवत यह अंतिम मौका है। बता दें कि गाजा युद्धविराम वार्ता को उसके अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में अमेरिका लगा हुआ है।

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 19 Aug 2024 11:45 PM (IST)
    Hero Image
    सीजफायर और बंधकों की रिहाई पर अमेरिका की आखिरी चेतावनी (Image: Reuters)

    तेल अवीव, एपी। इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की कोशिशें जारी हैं। ताजा दौर की वार्ता से अमेरिका को काफी उम्मीदें हैं। दोहा में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन वार्ता चली, अब आगे की वार्ता काहिरा में अगले हफ्ते शुरू होगी। मध्यस्थों ने वार्ता को सही दिशा में बताया है। हालांकि, हमास ने दोहा वार्ता के ताजा प्रस्ताव में इजरायल की शर्तों को मानने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौंवी यात्रा पर इजरायल पहुंचे एंटनी

    वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया की अपनी नौवीं यात्रा पर रविवार को इजरायल पहुंच गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान गाजा युद्धविराम वार्ता और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल और हमास के पास संभवत: यह अंतिम मौका है। गाजा युद्धविराम वार्ता को उसके अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में अमेरिका लगा हुआ है।

    इजरायली नेताओं से की मुलाकात

    विदेश मंत्री ब्लिंकन सोमवार को पीएम नेतन्याहू, राष्ट्रपति हरजोग समेत इजरायली नेताओं से मिल रहे हैं। इसके बाद वह मंगलवार को काहिरा रवाना हो जाएंगे। ब्लिंकन ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात की। हरजोग ने ¨ब्लकन से बातचीत की शुरुआत हमास पर यह आरोप लगाते हुए शुरू की कि वह बंधकों की रिहाई में आनकानी कर वार्ता को विफल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने वार्ता में सहयोग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही मिस्त्र और कतर की भी प्रशंसा की।

    नेतन्याहू ने की कैबिनेट की बैठक 

    वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि यह युद्ध का एक महत्वपूर्ण क्षण है। इससे पहले नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक की। उन्होंने कहा कि वार्ता को सफल बनाने के लिए कुछ क्षेत्रों में लचीला रुख अपना सकता है। तेल अवीव में हमास ने किया विस्फोट, एक की मौतयुद्धविराम वार्ता के बीच इजरायल के तेल अवीव में रविवार रात एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इजरायल ने इसे आतंकी हमला बताया है। इस विस्फोट की जिम्मेदारी हमास और इस्लामिक जिहाद ने ली है।

    एक फलस्तीनी की मौत

    इजरायली पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसी तरह इजरायली सेना ने कहा है कि सोमवार को लेबनान की सीमा से सटे उत्तरी इजरायल में हुए हमले में उसके एक सैनिक की मौत हो गई और एक घायल है। दूसरी ओर, तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में हुई गोलीबारी में एक फलस्तीनी की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

    अब तक कितनी की गई जान?

    पिछले वर्ष 33 देशों में 280 यूएन राहतकर्मी:संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामले समन्वय कार्यालय के अनुसार, 2023 में 33 देशों में संघर्ष के दौरान 280 राहत कर्मी मारे गए हैं। यह इससे पहले के वर्ष के 118 के मुकाबले दोगुने से अधिक है। यूएन ने कहा कि पिछले वर्ष मारे गए कुल लोगों में आधे से अधिक इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए। यहां इस वर्ष सात अगस्त तक 172 राहत कर्मियों की जान गई है।

    यह भी पढ़ें: लड़ते-लड़ते बचे रूस और अमेरिकी गठबंधन के विमान! सीरिया में हुआ आमना-सामना, पायलट ने सूझबूझ से रोका टकराव

    यह भी पढ़ें: उधर तेल अवीव पहुंचे एंटनी ब्लिंकन, इधर इजरायल ने गाजा पर बोला हमला; 24 लोगों की मौत