मिडिल ईस्ट में तनाव: अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर किए हमले; युद्धविराम पर मंडराया संकट
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ईरानी मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों तथा तटीय रडार चौकियों पर हमले किए।

अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया (फोटो- रॉयटर)
HighLights
होर्मुज में एक मालवाहक जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में पर कार्रवाई की है
इस हमले से मध्य पूर्व में युद्धविराम को गंभीर झटका लगा है
एपी, वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ईरानी मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों तथा तटीय रडार चौकियों पर हमले किए।
यह कार्रवाई वाशिंगटन द्वारा तेहरान पर एक मालवाहक जहाज पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की गई, जिससे मध्य पूर्व में युद्धविराम को गंभीर झटका लगा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये हमले ईरानी सेना द्वारा वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ अनुचित आक्रामकता के जवाब में किए गए।
सेटकॉम ने इसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले का जोरदार जवाब बताया। अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन किया था।
ईरान ने कहा- हमने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार को कहा कि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिका के ताजा हमले के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। गार्ड्स ने क्षेत्र में जिन अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, उनके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
आईआरजीसी का यह बयान एजेंसी आईएसएनए द्वारा पहले प्रकाशित एक बयान के बाद आया है, जिसमें उसने आईआरजीसी का हवाला देते हुए कहा था कि ईरान पर अमेरिका के नए हमले के जवाब में बल की प्रतिक्रिया "तेज और निर्णायक" होगी, हालांकि बाद में उस बयान को हटा दिया गया था।
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने दक्षिणी बंदरगाह शहर सिरिक के ताहेरूयेह घाट पर शुक्रवार देर रात एक बड़े विस्फोट की खबर दी। स्थानीय रिपोर्टर के हवाले से बताया गया कि घाट क्षेत्र में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मध्य पूर्व में राजनयिक स्तर पर युद्ध को नियंत्रित करने और तनाव कम करने की कोशिशें चल रही हैं। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव से क्षेत्र में अस्थिरता और गहरा सकती
