विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में महासंकट: अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ बरसाए बम, तेहरान के कई ठिकानों पर भारी तबाही

Published: Thu, 30 Jul 2026 07:03 AM (IST)

अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि ईरानी हमलों के जवाब में ये कार्रवाई की गई।

HighLights

  1. अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए हैं

  2. मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले से अमेरिकी टैंकर में विस्फोट

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान पर ताजा हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस चेतावनी के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर ईरान के हमले का बहुत जोरदार जवाब दिया जाएगा।

ट्रंप ने कुछ दिन पहले ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले को सरप्राइज अटैक बताया था। उन्होंने साफ कहा था, हम उन्हें बहुत बुरी तरह मारेंगे।

अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि ईरानी हमलों के जवाब में ये कार्रवाई की गई।

ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिकी सैनिकों पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों को दुनिया के लिए कैंसर करार दिया था।

मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले से अमेरिकी टैंकर में विस्फोट

मिस्र के दमिएटा बंदरगाह पर बुधवार को अमेरिकी स्वामित्व वाले तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) लदे जहाज पर ड्रोन हमले के बाद विस्फोट हो गया। इस घटना से यह चिंता बढ़ गई है कि पश्चिम एशिया का संघर्ष खाड़ी क्षेत्र के पारंपरिक दायरे से बाहर निकलकर नए ऊर्जा केंद्रों में फैल रहा है।

समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे का हवाला देते हुए अल जजीरा ने बताया कि यह विस्फोट बंदरगाह पर माल उतारने के दौरान हुआ। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे ने बताया कि यह जहाज अमेरिकी स्वामित्व वाला फ्लोटिंग स्टोरेज वेसल 'एनर्गोस विंटर' था। बंदरगाह पर खड़े होने के दौरान इस पर ड्रोन से हमला हुआ था।