विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की बड़ी एयर स्ट्राइक, 12 की मौत और 30 घायल; राजधानी सना पर हमला

Published: Mon, 21 Apr 2025 07:54 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Apr 2025 08:09 AM (GMT+05:30)

हूती विद्रोहियों ने सोमवार को जानकारी दी कि राजधानी सना को निशाना बनाकर अमेरिका ने हवाई हमला किया। इसमें 12 ...और पढ़ें

यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने किया हमला। ( फाइल फोटो )
यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने किया हमला। ( फाइल फोटो )

एपी, दुबई। यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने बड़ी एयरस्ट्राइक की है। यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों को निशाना बनाया गया है। सोमवार को हूती विद्रोहियों ने जानकारी दी है कि अमेरिकी हवाई हमलों में 12 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमान ने हमलों की पुष्टि नहीं की है।

हफ्तेभर बाद दूसरी एयर स्ट्राइक

हूती विद्रोहियों के मुताबिक अमेरिका ने यह हमला सना के शूब जिले के फरवा पड़ोस के बाजार पर किया है। अमेरिकी सेना पहले भी इस क्षेत्र में हमलों को अंजाम दे चुकी है। सोमवार को रातभर अमेरिका ने हमले किए। यमन के अन्य हिस्सों को भी निशाना बनाया। पिछले सप्ताह अमेरिका ने यमन के रस ईसा ईंधन बंदरगाह पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 74 लोग मारे गए थे और 171 घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत

यह भी पढ़ें: अमेरिका दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्टैनफोर्ड में देंगी भाषण, IMF-World Bank बैठकों में लेंगी हिस्सा