विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UAE में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, कई लोगों की मौत

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:09 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 02:13 PM (IST)

यूएई के फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद रोड पर आधी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।

यूएई के फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद रोड पर बड़ा हादसा (AI जेनेरेटेड)

यूएई के फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद रोड पर बड़ा हादसा (AI जेनेरेटेड)

HighLights

  1. यूएई के फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद रोड पर बड़ा हादसा

  2. ट्रक और कई गाड़ियों की टक्कर में कई लोगों की मौत

  3. पुलिस जांच जारी, अफवाहें न फैलाने की अपील की गई

डिजिटल डेस्क, दुबई। UAE में शेख खलीफा बिन जायद रोड पर आधी रात को बड़ा हादसा हो गया, यहां एक ट्रक और कई अन्य गाड़ियों के बीच टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यह हादसा UAE के फुजैराह अमीरात के के पास हुआ, जिसके बाद पुलिस, एंबुलेंस सेवा और सिविल डिफेंस की विशेष टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों पहुंचाया गया। टीमों ने दुर्घटना स्थल को सुरक्षित करने और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए भी कदम उठाए।

यूएई में बड़ा सड़क हादसा

'खलीज टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, फुजैराह पुलिस जनरल कमांड ने बताया कि अधिकारियों ने हादसे का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद, फुजैराह पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे इस घटना के बारे में कोई अफवाह या बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं। यह चेतावनी विशेष रूप से मृतकों और घायलों की संख्या, और उनके राष्ट्रीयता से जुड़े दावों के संबंध में थी।

पुलिस ने जोर देकर कहा कि दुर्घटना के बारे में जानकारी केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही ली जानी चाहिए।

पुलिस ने जारी की चेतावनी

फुजैराह पुलिस जनरल कमांड ने आगे कहा कि जांच जारी है और जानकारी की पुष्टि होने तथा आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो जाने के बाद ही आगे का विवरण जारी किया जाएगा।

खलीज टाइम्स के अनुसार, कमांड ने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच, पुलिस ने सड़क का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों से अपील की कि वे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें, तय गति सीमा का ध्यान रखें और वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।