Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान में डांस करने पर दो लड़कियां गिरफ्तार, पुलिस बोली- कपड़े और हरकतें कानून के खिलाफ

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 10:39 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ईरान की पुलिस ने दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि लड़कियों के कपड़े कानून के हिसाब से अनुचित थे। दोनों लड़कियों को न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया है। इस्लामाकि क्रांति के बाद ईरान में सार्वजनिक स्थानों पर डांस पर प्रतिबंध है।

    Hero Image
    सोशल मीडिया पर वायरल लड़कियों के डांस का वीडियो। ( फाइल फोटो )

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में दो लड़कियों को सार्वजिक स्थान पर डांस करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ईरान की पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    इन लड़कियों पर देश के सख्त ड्रेस कोड के उल्लंघन का आरोप है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां राजधानी तेहरान में स्थित ईरान-इराक वार मेमोरियल में डांस कर रही थीं।

    अधिकारी बोले- कपड़े अनुचित

    ईरान इंटरनेशल की खबर के मुताबिक पुलिस ने दो लड़कियों को पकड़ा है। दोनों ने शहीदों के स्मारक पर डांस करते वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में जींस पहने दो लड़कियां दिख रही हैं।

    अधिकारियों ने दोनों लड़कियों के कपड़ों को अनुचित बताया। इसके बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक लड़कियों के कपड़े और हरकतें रीति-रिवाज और शरिया कानून के खिलाफ हैं।

    शहीदों के परिवार ने जताई आपत्ति

    अधिकारियों का कहना है कि लड़कियों की हरकतों पर कई लोगों के साथ-साथ शहीदों के परिवारों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

    महिलाओं पर थोपे गए कई नियम

    ईरान में 1979 में इस्लामी क्रांति हुई थी। इसके बाद कई नियमों को महिलाओं पर थोपा गया था। इसके तहत महिलाओं को अपने बाल और गर्दन को ढंकना अनिवार्य किया गया है।

    सार्वजनिक स्थानों पर ढीले-ढाले कपड़े पहने होते हैं। ईरान में सार्वजनिक स्थानों पर डांस प्रतिबंधित है। मौलवी इसे पाप और कामुकता का काम बताते हैं और ऐसा करने वालों की निंदा करते हैं।

    अभिनेत्री पर भी लिया एक्शन

    ईरान के टेलीविजन पर एक सीरियल दारीउश आता है। इस सीरियल के एक सीन में अभिनेत्री सहर दोलतशाही को डांस करना भारी पड़ गया। पिछले साल सितंबर महीने में ईरान की सरकार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। हालांकि इन कड़े नियमों के बावजूद ईरान की कई सांस्कृतिक परंपराओं में नृत्य का अपना महत्व है। मगर ईरान की सरकार इसे डांस नहीं कहती है। डांस की जगह वह लयबद्ध आंदोलन शब्द का इस्तेमाल करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 10 विपक्षी सांसद निलंबित... मीटिंग में हंगामा, वक्फ पर बनी JPC की बैठक में क्या-क्या हुआ?

    यह भी पढ़ें: सरकार की नई स्कीम से सस्ते में मिलेगा घर, लाखों कमाने वाले भी कर सकते हैं आवेदन; इन लोगों को तो मिलेंगे 10 हजार एक्स्ट्रा