ट्रंप की धमकी: 'आज रात पूरी सभ्यता खत्म होगी', ईरान ने कहा- 'ऐसा जवाब देंगे, जिसे भूल नहीं पाओगे'
ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि "आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी"। इस पर दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी ...और पढ़ें

ट्रंप की सभ्यता वाली धमकी पर ईरान का पलटवार। (file photo)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की आज रात पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी पर ईरान ने पलटवार किया है।
ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए, दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'आपको और आपके सहयोगियों को ईरान की प्रचीन सभ्यता से एक ऐसा करारा प्रहार झेलगा पड़ेगा जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।'

दूतावास ने फरवरी में अमेरिकी-इजरायली हमलों के दौरान मीनाब में मारे गए एक बच्चे की शोक संतप्त मां की तस्वीर भी साझा की। ये हमले अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या और एक प्राथमिक विद्यालय पर टार्गेटेड मिसाइल हमलों के बाद हुए थे। इन हमलों में लगभग 170 स्कूली छात्राएं मारी गईं थी।
आज रात एक सभ्यता नष्ट हो जाएगी- ट्रंप
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज रात पता चल जाएगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने? ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता ऐसा हो, लेकिन ऐसा ही होगा।
उन्होंने कहा कि हमें आज रात पता चल जाएगा, यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगा।
डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की चेतावनी
ट्रंप ने यह चेतावनी ईरान के लिए तय की गई डेडलाइन से करीब 12 घंटे पहले दी है। इस डेडलाइन के तहत ईरान को मंगलवार को एक समझौते पर राजी होना था, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना शामिल था। ऐसा न करने पर उसे कड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा।
ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय- ट्रंप
उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी लेकिन वॉशिंगटन में रात 8 बजे की डेडलाइन से पहले ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय है।
तेहरान ने बंद किए बातचीत के दरवाजे
ईरान के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की ट्रंप की डेडलाइन के कुछ घंटे पहले, तेहरान ने बातचीत के सभी दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए हैं। ईरानी मीडिया आउटलेट 'तेहरान टाइम्स' ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद कर दिए हैं।
आउटलेट ने बताया, 'ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद कर दिए हैं। संदेशों का आदान-प्रदान भी पूरी तरह रोक दिया गया है।'
यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप की उस डेडलाइन से ठीक कुछ घंटे पहले उठाया गया, जो उन्होंने खुद तय की थी और जिसमें ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने पर सहमत होने की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें- 'आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट', अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान
