'आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट', अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी ...और पढ़ें

ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
ट्रंप ने ईरान को लेकर दिया बड़ा बयान।
कहा, 'आज रात एक सभ्यता मिट जाएगी'।
धमकी भरे अंदाज में दी कड़ी चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज रात पता चल जाएगा। शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने?
ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता मिट जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता ऐसा हो, लेकिन ऐसा ही होगा।'
उन्होंने कहा कि हमें आज रात पता चल जाएगा, यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगा।

डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की चेतावनी
ट्रंप ने यह चेतावनी ईरान के लिए तय की गई डेडलाइन से करीब 12 घंटे पहले दी है। इस डेडलाइन के तहत ईरान को मंगलवार को एक समझौते पर राजी होना था, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना शामिल था। ऐसा न करने पर उसे कड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा।
ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय- ट्रंप
उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी लेकिन वॉशिंगटन में रात 8 बजे की डेडलाइन से पहले ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय है।
ईरान से अभी भी मिल सकता है जवाब- वेंस
ट्रंप की धमकियों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स को भरोसा है कि उसे मंगलवार की डेडलाइन तक ईरान से जवाब मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने मिलिट्री उद्देश्य काफी हद तक पूरे कर लिए हैं।
उन्होंने कहा कि अब गेंद ईरानियों के पाले में है। युद्ध शुरू होने से पहले भी ईरानी बातचीत करने में बहुत तेज नहीं थे, और अब तो वे बिल्कुल भी तेज नहीं हैं। हम मानते हैं कि कभी-कभी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने में थोड़ी देर हो जाती है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि हमें जवाब जरूर मिलेगा, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक।
वेंस ने भरोसा जताया कि आज रात 8 बजे तक हमें ईरानियों से जवाब मिल जाएगा। मुझे उम्मीद है कि वे सही जवाब देंगे, क्योंकि हम असल में एक ऐसी दुनिया चाहते हैं जहां तेल और गैस का प्रवाह बिना किसी रुकावट के हो, जहां लोग अपने घरों को गर्म और ठंडा रखने का खर्च उठा सकें, और जहां लोग काम पर जाने के लिए आने-जाने का खर्च उठा सकें।
यह भी पढ़ें- ट्रंप की डेडलाइन का काउंटडाउन शुरू: अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, खार्ग द्वीप को बनाया निशाना
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
