विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की डेडलाइन का काउंटडाउन शुरू: अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, खार्ग द्वीप को बनाया निशाना

Published: Tue, 07 Apr 2026 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2026 05:22 PM (IST)

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए हैं, जिसमें खार्ग द्वीप और कोम शहर के पास एक पुल ...और पढ़ें

अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम। (फाइल)

अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम। (फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर साझा हमलों को अंजाम दिया है। मेहर न्यूज के मुताबिक, ईरान के खार्ग द्वीप पर कई हमले किए गए हैं।

इजरायल की चेतावनी के बाद ईरान के मशहद में रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मशहद के गवर्नर ने शहर के केंद्रीय रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी रेल सेवाओं को तत्काल निलंबित करने की घोषणा की है। यह घोषणा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

ईरान के कोम शहर के बाहर पुल पर हमला

कोम के गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने बताया कि अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के दक्षिण में स्थित ईरानी शहर कोम के पास एक पुल पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मिनट पहले, कोम की संचार लाइनों पर स्थित पुलों में से एक पर, जो कोम शहर के बाहर और प्रांत के पश्चिम में स्थित है, अमेरिका और इजरायल ने मिसाइलों से हमला किया है।

बुनियादी ढांचों पर हमलों का दौर पूरा- IDF

इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने ईरान भर में बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए हुमलों का एक बड़ा दौर पूरा कर लिया है, हालांकि उसने यह नहीं बताया कि ये स्थल कौन से थे।

सेना ने एक बयान में कहा कि कुछ देर पहले, IDF ने ईरान के कई इलाकों में ईरानी शासन से जुड़े दर्जनों बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए, बड़े पैमाने पर हमलों का दौर पूरा किया।

खत्म हो रही ट्रंप की डेडलाइन

अमेरिरकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई डेडलाइन मंगलवार को खत्म हो रही है। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो ईरान में सबकुछ तबाह हो जाएगा। ईरान में न पावर प्लांट बचेंगे, न पुल बचेंगे। ईरान एक रात में खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'युद्ध जारी रहेगा...', ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें