विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी से कहां हुई चूक? एक भूल और सीधे मौत... Inside Story

Published: Wed, 18 Mar 2026 07:21 PM (IST)

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या ने देश की सत्ता व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। उनकी मौत अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच बेहद अहम मानी जा रही है।

लगातार छिपते रहे लारीजानी लेकिन एक मुलाकात ने खोल दी लोकेशन (फाइल फोटो)

लगातार छिपते रहे लारीजानी लेकिन एक मुलाकात ने खोल दी लोकेशन (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या ने देश की सत्ता व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच उनकी मौत को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी लोकेशन का पता एक खास मौके पर चला, जिसके बाद उन पर हमला किया गया।

लारीजानी को ईरान की सुरक्षा नीति का अहम चेहरा माना जाता था और वह शीर्ष नेतृत्व के बेहद करीबी थे। उनकी हत्या को ईरान के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। ईरान ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए उन्हें 'शहीद' बताया है और उनके योगदान को याद किया है।

ईरान के बड़े नेताओं को लगा झटका

लारीजानी की हत्या ऐसे समय हुई है जब हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लारीजानी को एक प्रभावशाली और समझदार नेता माना जाता था। विश्लेषकों के अनुसार, वह ईरान की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा रणनीति की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई की हत्या के बाद लारीजानी इजरायल के लिए बड़ा निशाना बन गए थे। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लगातार ठिकाने बदलना शुरू कर दिया था और गुप्त जगहों पर रह रहे थे। बताया गया है कि वह पिछले दो हफ्तों से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।

कैसे पता चली लोकेशन?

आखिरकार लारीजानी की लोकेशन तब सामने आई जब वह मंगलवार को अपनी बेटी से मिलने गए थे। ईरान की मीडिया के अनुसार, तेहरान के पास परदिस इलाके में उनकी बेटी के घर पर हुए हमले में उनकी मौत हो गई। इस हमले में उनके बेटे, एक सहयोगी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजरायली खुफिया एजेंसियों को लारीजानी की जानकारी तेहरान के कुछ लोगों से मिली थी। कहा जा रहा है कि उनकी सार्वजनिक मौजूदगी और रैलियों में भाग लेने से उनकी पहचान आसान हो गई थी। इजरायली अधिकारी के मुताबिक, इसी वजह से उनकी लोकेशन ट्रैक करना संभव हो पाया।

ईरान ने दी जवाब की चेतावनी?

लारीजानी की हत्या के बाद ईरान ने बदला लेने की बात कही है। ईरान के सेना प्रमुख आमिर हातमी ने कहा कि इस हमले का जवाब कड़ा और याद रखने वाला होगा। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

135 की जगह केवल 10 जहाजों की एंट्री: कब खुलगा होर्मुज का द्वार, मुश्किल में व्यापार; Inside Story