विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक तरफ वार्ता, दूसरी तरफ बारूद: काहिरा में शांति चर्चा के बीच इजरायल का गाजा पर हमला, 4 की मौत

Published: Fri, 31 Jul 2026 02:08 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की गाजा को लेकर बनाई शांति योजना के द्वितीय चरण पर वार्ता के बीच इजरायल ने ...और पढ़ें

काहिरा में हमास के हथियार डालने पर वार्ता (फोटो- रॉयटर)

काहिरा में हमास के हथियार डालने पर वार्ता (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण के प्रविधानों पर चर्चा

  2. वार्ता के बीच इजरायल के गाजा पर हमले, चार मरे

रॉयटर, काहिरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की गाजा को लेकर बनाई शांति योजना के द्वितीय चरण पर वार्ता के बीच इजरायल ने गाजा पट्टी के कई इलाकों में हमले किए हैं। इन हमलों में दो बच्चों समेत चार लोग मारे गए हैं। मिस्र की राजधानी काहिरा में हमास के हथियार डालने पर वार्ता हो रही है।

खान यूनिस में टेंट में रह रहे लोगों पर हमले में एक आदमी और एक आठ साल की बच्ची मारी गई। जबकि बुरेजी शरणार्थी शिविर पर हमले में 18 महीने की एक बच्ची मारी गई और आठ लोग घायल हुए हैं।

इसी प्रकार से गाजा सिटी के नजदीक एक मोटरसाइकिल सवार फलस्तीनी के न रुकने पर उस पर फायरिंग की गई जिसमें उसकी मौत हो गई।

गाजा सिटी के शरणार्थी शिविर पर हुए इजरायली हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 10 घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के ठिकानों पर हमले किए थे, उसी दौरान ये लोग मारे गए।

अक्टूबर 2025 में अमेरिका की मध्यस्थता में हमास और इजरायल के बीच हुए युद्धविराम के बाद से अभी तक गाजा पर इजरायली हमलों में 1,200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

मृतकों में ज्यादातर आमजन हैं। इस बीच काहिरा में चल रही वार्ता में गाजा में हमास से सभी भारी और हल्के हथियार लेने पर बात चल रही है। मध्यस्थों ने अभी तक की वार्ता को सकारात्मक बताया है।