विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी बहनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बोलीं- सऊदी गई तो हो जाएगा हमारा कत्‍ल

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Wed, 17 Apr 2019 04:06 PM (GMT+05:30)

उन्‍होंने कहा है कि उनके पिता और भाई उनकी तलाश में जॉर्जिया पहुंच चुके हैं। दोनों बहनों ने राजनयिक संरक्षण की मांग की है।

सऊदी बहनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बोलीं- सऊदी गई तो हो जाएगा हमारा कत्‍ल
सऊदी बहनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बोलीं- सऊदी गई तो हो जाएगा हमारा कत्‍ल

दुबई, पीटीआइ। सऊदी की रहने वाली दो सगी बहनों ने अपने देश से भागने के बाद जॉर्जिया से मदद की गुहार लगाई है। दोनों बहनों का दावा है कि अगर उन्‍हें जबरन सऊदी अरब लौटा दिया गया उनका कत्‍लेआम हो जाएगा। उन्‍होंने कहा है कि उनके पिता और भाई उनकी तलाश में जॉर्जिया पहुंच चुके हैं। दोनों बहनों ने राजनयिक संरक्षण की मांग की है।

दोनों बहनों ने यह यह अपील सोशल मीडिया के जरिए किया है। जाॅर्जियासिस्‍ट्स नामक एक ट्विटर अकाउंट में उन्‍होंने अपनी पहचान का खुलासा किया है। ट्वीटर में उन्‍होंने खुद को 28 वर्षीय महा अल-सुबी और 25 वर्षीय वफा अल-सूबी के रूप में अपनी पहचान बताई है। उन्‍होंने इस ट्वीटर अकाउंट पर अपने पासपोर्ट की प्रतियां भी पोस्‍ट किया है। इससे उनकी सहज रूप से पहचान की जा सके।

बता दें कि जॉर्जिया में प्रवेश के लिए सऊदी के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है। यहां मुक्‍त वीजा है। इसके चलते यहां पीड़‍ित सऊदी महिलाएं भाग कर आती हैं। उन्‍होंने दावा किया है कि सऊदी अरब में महिलाएं मर्दों के दुर्व्‍यवहार का शिकार हैं। कई सऊदी महिलाएं इस अपमान से तंग आकर भाग जाती हैं। उन्‍होंने कहा कि इसका हमारे पास प्रमाण है। उन्‍हाेंने कहा देश से भागी सऊदी महिलाओं के साथ गंदा व्‍यवहार किया जाता है। उन्‍हें हिरासत में रखा जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।