विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में अविवाहित महिला के मां बनने पर 100 कोड़े मारने की सजा

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:06 PM (IST)

सऊदी अरब की एक अदालत ने केन्या की एक अविवाहित महिला को मां बनने पर 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई है।

केन्याई अविवाहित महिला को मां बनने पर सजा मिली (सांकेतिक तस्वीर)

केन्याई अविवाहित महिला को मां बनने पर सजा मिली (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेरूत। सऊदी अरब की एक अदालत ने केन्या की एक अविवाहित महिला को मां बनने की सजा सुनाई है। उसे 100 कोड़े मारने की सजा दी गई है।

पिछले महीने आया यह फैसला इस खाड़ी देश में एक दशक के सामाजिक और कानूनी सुधारों की सीमा को दिखाता है, जहां महिलाओं को अवैध गर्भधारण के लिए जेल में डाला जा सकता है और सजा दी जा सकती है।

एस्टर वांजा मुथोनी नामक महिला उन हजारों पूर्वी अफ्रीकी घरेलू कामगारों में से एक है, जिसे सऊदी अरब में घरों की देखभाल और बच्चों की देखरेख के काम के लिए रखा जाता है।

पिछले साल न्यूयार्क टाइम्स की एक पड़ताल से पता चला कि गर्भवती होने पर ये महिलाएं किस तरह नौकरशाही के जाल में फंस जाती हैं।

सैकड़ों केन्याई महिलाओं की मौत हो चुकी है और बलात्कार व मारपीट की खबरें आम हैं। गर्भवती होने वाली महिलाओं को बच्चे को जन्म देने पर अतिरिक्त सजा का सामना करना पड़ता है। सऊदी अरब में अविवाहित माताओं के बच्चों को जन्म प्रमाणपत्र नहीं दिए जाते।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।