Move to Jagran APP

अब Saudi Arabia घूमने जा सकते हैं आप, सरकार पहली बार दे रही टूरिस्ट वीजा

साउदी अरब ने पहली बार लोगों को ट्यूरिस्ट वीजा देने की पेशकश की है। इससे पहले तक टूरिस्ट वीजा नहीं दिया जाता था।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 03:11 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 03:29 PM (IST)
अब Saudi Arabia घूमने जा सकते हैं आप, सरकार पहली बार दे रही टूरिस्ट वीजा
अब Saudi Arabia घूमने जा सकते हैं आप, सरकार पहली बार दे रही टूरिस्ट वीजा

रियाद, एजेंसी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साउदी अरब पहली बार लोगों को टूरिस्ट वीजा देगा। शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर इसका एलान किया गया है। दरअसल, साउदी अरब अब अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए तेल पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है। क्राउन प्रिंस सलमान इसके लिए विजन 2030 कार्यक्रम की पेशकश भी कर चुके हैं। वह पर्यटन को आय का नया जरिया बनाना चाहते हैं। 

loksabha election banner

इससे पहले नौकरी पेशे वालों और मुस्लिम को मिलता था वीजा

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले तक सऊदी में सिर्फ नौकरी के लिए आने वाले लोगों, उनके परिवारों और मक्का-मदीना जाने वाले मुस्लिम तीर्थयात्रियों को ही वीजा दिया जाता था। 

पर्यटन मंत्री ने बताया एतिहासिक कदम

शुक्रवार को इस फैसले के बारे में बताते हुए सऊदी के पर्यटन मंत्री अहमद अल-खतीब ने कहा कि ये ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास जो कुछ भी पर्यटकों को दिखाने के लिए है उसे देखकर वे आश्चर्यचकित हो जाएंगे। हमारे पास UNESCO की पांच वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा है। 

49 देशों के नागरिकों को मिलेगा ऑनलाइन टूरिस्ट वीजा 

खातीब ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सऊदी 49 देशों के नागरिकों के लिए ऑनलाइन टूरिस्ट वीजा आवेदन शुरू करेगा। साथ ही जानकारी दी की विदेशी नागरिकों को नियमों में छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि विदेशी महिलाओं के ड्रेस कोड के नियमों में नरमी बरती जाएगी। अबाया (चेहरे को ढकने का कपड़ा) के बिना भी महिलाएं सड़को पर घूम सकती हैं। लेकिन, उन्हें शालीन कपड़े पहनने होंगे।

लगातार सऊदी में हो रही कड़े नियमों में छूट 

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सत्ता में आने के बाद से यहां महिलाओं को कई हक मिले हैं। तभी से ही सरकार लगातार कड़े नियमों में छूट कर रही है। हाल ही में सऊदी अरब ने महिलाओं को बिना पुरुष अभिभावकों की मंजूरी के विदेश यात्रा पर जाने का कानून पास किया था। इतना ही नहीं महिलाओं को अपनी पसंद से शादी करने में भी छूट दी गई है। इतना ही नहीं 2020 तक 30 लाख महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाने का लक्ष्य भी है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब की गिनती दुनिया के सबसे कट्टरपंथी देशों के तौर पर होती है। यहां महिलाओं के लिए पाबंदियां बहुत ज्यादा और सख्त हैं। साथ ही देश विजन 2030 के तहत तेल के निर्यात से होने वाले राजस्व पर निर्भरता कम करना चाहता है।

साउदी अरब में वैसे तो घूमने के लिए काफी सारी जगह हैं लेकिन ये पांच जगह आपको जरुर घूमनी चाहिए।

अल मस्जिद अन नबावी

 

मुस्लिमों के लिए मक्का के बाद मदीना की यह मस्जिद दूसरी सबसे बड़ी धर्मस्थल के तौर पर मानी जाती है। यह मस्जिद इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद ने 622 ईसवी ने बनाई थी। 

कसर अल फरीद मकबरा

कसर अल फरीद यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया हुआ है। ये मकबरा सउदी अरब में विरान में पड़ा है। 

अंगावी हाउस

    

सऊदी अरब के जेद्दाह में अंगावी हाउस मौजूद है। इसमें आप इस्लामिक आर्ट की खूबसूरती देख सकते हैं। इसे वेस्टर्न सऊदी अरब की पारंपरिक हिजाजी आर्किटेक्चर की स्टडी के लिहाज से बहुत अहम माना जाता है।

अल-उला शहर 

सउदी अरब का अल-उला शहर प्राचीन शहरों में से एक है। इसमें रहने वाले अखिरी परिवार ने इस शहर को 1983 में छोड़ दिया था। तभी से ये शहर वीरान पड़ा हुआ है।

सऊदी की कलरफुल सिटी नजरान

      

नजरान सिटी यमन के बॉर्डर पर मौजूद है इसे सऊदी की कलरफुल सिटी कहा जाता है। ये खूबसूरत आर्किटेक्चर से भरी पड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.