सऊदी अरब का हूती विद्रोहियों पर तगड़ा प्रहार; हवाई हमलों में 25 ढेर, कई ठिकाने तबाह
सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने शनिवार को फिर यमन में हूती लड़ाकों के क्षेत्र में कहर बरपाया। ताजा हमले ...और पढ़ें

सऊदी अरब ने हूती के क्षेत्र में फिर बम बरसाए, 25 मरे
HighLights
दो दिन में सऊदी बमबारी में 55 लोग मारे गए, दर्जनों घायल
शुक्रवार को सऊदी अरब के हवाई हमले में हूती के क्षेत्र में 30 लोग मारे गए थे
एपी, सना। सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने शनिवार को फिर यमन में हूती लड़ाकों के क्षेत्र में कहर बरपाया। ताजा हमले में राजधानी सना के नजदीक के गांव में 25 लोग मारे गए और 30 घायल हुए हैं।
शुक्रवार को भी सऊदी अरब के हवाई हमले में हूती विद्रोहियों के क्षेत्र में 30 लोग मारे गए थे। इस प्रकार से दो दिनों में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में 55 लोग मारे गए हैं।
हूती की सरकार के प्रवक्ता अनीस अलासबाही ने अल-शरिया इलाके पर हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन सऊदी प्रशासन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
ताजा हमले के बाद सार्वजनिक हुए वीडियो फुटेज से पता चलता है कि कई बच्चे मारे गए और कई घायल हुए हैं। जिस गांव पर हमला हुआ है वह सना से करीब 15 किलोमीटर दूर है।
बमबारी में गांव के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं, इसलिए कई लोग उनके मलबे में दबे हो सकते हैं और मृतक संख्या बढ़ सकती है।
इस बीच ईरान समर्थित हूती और सऊदी अरब समर्थित यमन की सरकारी सेना के बीच भीषण लड़ाई जारी है।
यमन में 2014 में शिया समुदाय के हूती लोगों के सक्रिय होने पर उनका टकराव सरकारी सेना से हुआ और उसके बाद उन्होंने राजधानी सना समेत देश के एक तिहाई हिस्से और 80 प्रतिशत आबादी वाले क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।