सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले, 17 मरे; भारत ने उड़ानों पर लगाई रोक
सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलीकी ने बताया है कि ताजा हमले में हूती ...और पढ़ें

सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले
HighLights
हूती की दागी दो क्रूज मिसाइलें सऊदी अरब ने नष्ट कीं
भारत से सऊदी अरब जाने वाली उड़ानें 30 तक स्थगित
एपी, रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन में हूती के नियंत्रण वाले इलाकों में बुधवार को बड़े हमले किए हैं। हूती ने इन हमलों में 17 लोगों के मारे जाने और 15 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।
कहा है कि आमजनों पर किए गए इन हमलों का बदला लिया जाएगा। इस बीच सऊदी अरब ने हूती की दागी गई दो क्रूज मिसाइलों को आकाश में ही नष्ट करने का दावा किया है।
सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलीकी ने बताया है कि ताजा हमले में हूती की सुरंगों और ड्रोन व मिसाइलों के भंडारों को निशाना बनाया गया है।
हवाई हमलों में सना और उसके आसपास के 60 सैन्य ठिकानों को नष्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त आमरान, सादा और होदेदा के सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने अमेरिका और सऊदी अरब के बीच शांतिपूर्ण कार्यों के लिए हुए परमाणु समझौते पर संतोष जताया है। कहा है कि सऊदी अरब में यूरेनियम की शोधन प्रक्रिया के निरीक्षण की समुचित व्यवस्था है, जो संतोषजनक है।
प्रेट्र के अनुसार हूती के हमलों के मद्देनजर सऊदी अरब जाने वाले विमानों की सेवाएं संचालित करने वाली भारतीय कंपनियों ने 30 नवंबर तक उड़ानें स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इंडिगो ने बुधवार को इस आशय की घोषणा की जबकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पहले ही सेवाओं को स्थगित करने की घोषणा कर चुकी हैं।