विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हूती नियंत्रित क्षेत्र में सऊदी का हमला, 11 लोगों की मौत; संचार उपकरण को बनाया निशाना

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:00 AM (IST)

सऊदी अरब के हवाई हमले में हूती नियंत्रित यमन के इलाके में 11 लोग मारे गए और 19 घायल हुए हैं। यह हमला होदेदा प्रांत में एक आवासीय भवन पर लगे संचार उपकरण को निशाना बनाकर किया गया था।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

HighLights

  1. सऊदी हवाई हमले में यमन में 11 लोग मारे गए।

  2. होदेदा प्रांत में संचार उपकरण को निशाना बनाया गया।

  3. हूती ने सऊदी हमलों का जवाब देने की बात कही।

डिजिटल डेस्क, सना। सऊदी अरब के हवाई हमले में हूती के नियंत्रण वाले यमन के इलाके में 11 लोग मारे गए और 19 घायल हुए हैं।

हूती के प्रवक्ता ने बताया है कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने होदेदा प्रांत के एक आवासीय भवन पर लगे संचार उपकरण को निशाना बनाने के लिए हमला किया था।

इस हमले में पूरी इमारत ढह गई जिससे उसमें रहने वाले मारे गए और घायल हो गए। हूती ने कहा है कि सऊदी अरब के हमलों का जवाब दिया जा रहा है।

भविष्य में उसके हमले जारी रहेंगे। इस बीच भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक स्थगित रखने की घोषणा की है।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।