विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूक्रेन का रूस की समारा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:59 PM (IST)

यूक्रेन ने रूस के समारा क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई और आसमान में धुएं के गुबार छा गए।

यूक्रेन ने रूस की रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक। (फोटो-सोशल मीडिया)

यूक्रेन ने रूस की रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक। (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. यूक्रेन ने रूस की समारा तेल रिफाइनरी पर हमला किया।

  2. हमले से रिफाइनरी में भीषण आग लगी, काला धुआं उठा।

  3. अमेरिकी दबाव के बावजूद यूक्रेन ने हमला जारी रखा।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। यूक्रेन ने शुक्रवार को रूस के समारा क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया है। हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं के विशाल गुबार उठने लगे।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले वैश्विक स्तर पर तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन पर रूसी तेल सुविधाओं को निशाना न बनाने का भारी कूटनीतिक दबाव बनाया था।

ट्रंप प्रशासन के दबाव के बीच रुका था हमला

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक ईंधन बाजार में कीमतों में उछाल को रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन के आग्रह पर कीव ने रूसी रिफाइनरियों पर हमलों पर अनौपचारिक रोक लगा रखी थी।

शुरू में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों तक यूक्रेन ऐसे हमलों से परहेज करेगा, लेकिन शुक्रवार के हमले ने इस दो सप्ताह के अनौपचारिक विराम को पूरी तरह तोड़ दिया है।

सोशल मीडिया पर सामने आए 16 सेकेंड के एक वीडियो में रिफाइनरी के ऊपर आसमान में गहरे भूरे और काले रंग के धुएं के ऊंचे गुबार साफ दिखाई दे रहे हैं।

नोवोकुइबिशेव्स्क रिफाइनरी क्यों है अहम?

यह प्रमुख रिफाइनरी रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट द्वारा संचालित की जाती है। इस संयंत्र में सालाना लगभग 88 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया जाता है।

यहां रूसी सेना और घरेलू बाजार के लिए विमान ईंधन गैसोलीन, डीजल और भारी मात्रा में लुब्रिकेंट तैयार किए जाते हैं।

अगस्त में नोवोकुइबिशेव्स्क तेल रिफाइनरी पर हमला

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उस समय बताया था कि यूक्रेनी बलों ने अगस्त में नोवोकुइबिशेव्स्क सुविधा पर लंबी दूरी के हमले किए थे। उस दौरान कीव, रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर अपने हमलों को तेज कर रहा था।

22 अगस्त को सोशल मीडया पर पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा था, ' पिछले 24 घंटों में, हमारे बलों ने फ्रंट लाइन से 1000 किलोमीटर दूर स्थित नोवोकुइबिशेव्स्क रिफाइनरी पर हमला किया। इससे रूसी युद्ध मशीन को निर्यात से मिलने वाले लाखों डॉलर के राजस्व का नुकसान हुआ है।'

उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक क्लिप भी साझा की थी जिसमें हमले के बाद के हालात दिखाई दे रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।