विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अबू धाबी में शांति की पहल: अमेरिका की मध्यस्थता में आमने-सामने आए रूस और यूक्रेन; 4 घंटे चली वार्ता

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

यूक्रेन युद्ध के बाद सुरक्षा गारंटी के तौर पर यूक्रेनी धरती पर सहयोगी देशों की सैन्य तैनाती चाहता है जबकि ...और पढ़ें

चार घंटे चली वार्ता में नाटो और सुरक्षा गारंटी पर चिंता (फोटो- AI Generated)

चार घंटे चली वार्ता में नाटो और सुरक्षा गारंटी पर चिंता (फोटो- AI Generated)

HighLights

  1. अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही वार्ता में रूस-यूक्रेन की सहमति का इंतजार

  2. 2022 से जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए अबूधाबी में हो रही है वार्ता

  3. अबूधाबी में हो रही वार्ता के बीच भी मंगलवार को यूक्रेन-रूस सीमा पर लड़ाई जारी रही

एपी, अबूधाबी। लगभग पांच वर्ष से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म कराने के सिलसिले में मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। करीब नौ महीने बाद अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच हुई वार्ता करीब चार घंटे चली।

वार्ता के पहले दिन रूस की चिंता अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो को लेकर थी तो यूक्रेन की चिंता युद्ध के बाद की सुरक्षा गारंटी को लेकर थी।

यूक्रेन चाहता है कि मौजूदा युद्ध खत्म होने के बाद उसे ऐसी गारंटी मिले जिससे भविष्य में रूस के फिर से हमले का खतरा न रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार त्रिपक्षीय वार्ता बुधवार को भी होगी।

यूक्रेन युद्ध के बाद सुरक्षा गारंटी के तौर पर यूक्रेनी धरती पर सहयोगी देशों की सैन्य तैनाती चाहता है जबकि रूस इसका विरोधी है। रूस इसे एक तरह से नाटो देशों की सैन्य तैनाती के तौर पर देखता है जो 2022 में यूक्रेन पर उसके हमले का सबसे बड़ा कारण था।

यद्यपि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस तरह की सैन्य तैनाती में अमेरिकी सैनिकों को शामिल करने से साफ इनकार कर दिया है लेकिन यूरोपीय देशों ने इस तैनाती में भागीदार बनने के लिए तैयार होने के संकेत दिए हैं।

अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकाफ के साथ युद्धविराम की कोशिश कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने कहा है कि कुछ अच्छे विचार सामने आए हैं उनसे दोनों पक्षों के बीच सहमति का पुल बनाने में मदद मिल सकती है।

लेकिन मंगलवार की वार्ता को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने भी किसी बिंदु पर सहमति का संकेत नहीं दिया है लेकिन बुधवार को वार्ता जारी रहने की बात कही है। यूक्रेन के वार्ताकारों का नेतृत्व वहां के विदेश से जुड़े खुफिया मामलों के प्रमुख रुस्तम उमेरोव कर रहे हैं।

उन्होंने वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिकी दूतों और सहयोगी देशों-ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूरोपीय संघ और नाटो के अधिकारियों से भी बातचीत की।

जबकि रूसी दल का नेतृत्व व्लादिमीर मेडिंस्की कर रहे हैं। वैसे यूक्रेन के बड़े सहयोगी देश जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अबूधाबी वार्ता से कोई खास अपेक्षा न होने की बात कही है।

वार्ता के बीच जारी रही लड़ाई
अबूधाबी में हो रही वार्ता के बीच भी मंगलवार को यूक्रेन-रूस सीमा पर लड़ाई जारी रही। सोमवार-मंगलवार रात रूस ने यूक्रेन पर एक बैलेस्टिक मिसाइल और 162 ड्रोन से हमले किए। जबकि रूस ने यूक्रेन की ओर से भेजे गए 155 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। लेकिन इन हमलों से दोनों देशों में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।