विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शांति के लिए कुछ बिंदुओं पर सहमत हुए रूस और यूक्रेन, अबूधाबी में दो दिन की वार्ता में मतभेद हुए कम

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:25 AM (IST)

सकारात्मक माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर गुरुवार को मास्को का ...और पढ़ें

शांति के लिए कुछ बिंदुओं पर सहमत हुए रूस और यूक्रेन (फोटो- रॉयटर)

शांति के लिए कुछ बिंदुओं पर सहमत हुए रूस और यूक्रेन (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. शांति के लिए कुछ बिंदुओं पर सहमत हुए रूस और यूक्रेन

  2. लेकिन क्षेत्र और सुरक्षा गारंटी को लेकर मतभेद कायम

  3. इसी महीने बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की होगी अदलाबदली

रॉयटर, अबूधाबी। युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच अबूधाबी में हुई वार्ता में कुछ बिंदुओं पर प्रगति हुई है लेकिन कब्जे वाले क्षेत्रों के लेनदेन और सुरक्षा गारंटी को लेकर मतभेद अभी कायम हैं।

दो दिन में कुल छह घंटे हुई वार्ता के बाद रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनाने के लिए कुछ और दौर की वार्ता की जरूरत बताई है।

सकारात्मक माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर गुरुवार को मास्को का दौरा करेंगे, संभवत: वहां वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलेंगे। इसके बाद वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के लिए कीव जाएंगे।

बुध‍वार को वार्ता की समाप्ति के बाद कुशनर ने कहा, दोनों पक्षों में अविश्वास कायम है, इसे दूर करने में थोड़ा समय लगेगा। अभी नियंत्रण वाले क्षेत्र और सुरक्षा गारंटी को लेकर मतभेद कायम हैं।

जबकि रूस के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित मेडिंस्की के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा गारंटी के तहत यूक्रेन में यूरोपीय देशों की सैन्य तैनाती दो दिन हुई वार्ता का मुख्य मसला रहा।

अमेरिकी मध्यस्थता में हुई वार्ता में दोनों देशों की कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी लेकिन कुछ में वह नहीं बन पाई। लेकिन दोनों देशों के बीच चर्चा जारी रहेगी।

रूसी वार्ताकार ने कहा, विश्व इस समय नई सुरक्षा व्यवस्था चाहता है जो साफ-सुथरी और पारदर्शी हो। उस व्यवस्था में किसी विशेष देश को घेरने का उद्देश्य न हो। भ

विष्य में होने वाली वार्ता में कुछ यूरोपीय देश भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन रूस और यूरोपीय संघ के बीच वार्ता की फिलहाल संभावना नहीं है।

यह स्थिति इसलिए है क्योंकि यूरोपीय देशों की ओर से अभी तक शांति को लेकर कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। जब उनकी ओर से कोई शांति प्रस्ताव आएगा तब उस पर विचार किया जाएगा और बातचीत की संभावना बनेगी।

मेडिंस्की ने कहा, अमेरिकी दूतों ने जिस तरह से समझ-बूझ, जमीनी वास्तविकता और शांति की इच्छा प्रदर्शित की है उससे वार्ता का रास्ता बना है और कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी है।

उन्होंने बताया कि वार्ता में रूस और यूक्रेन बड़े पैमाने पर युद्धबंदियों की अदलाबदली पर सहमत हो गए हैं। युद्ध के दौरान पकड़े गए लोगों की अदलाबदली पहले भी होती रही है लेकिन इस बार बड़ी संख्या में बंदियों की रिहाई की योजना है। यह अदलाबदली इसी महीने हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।