Move to Jagran APP

महिला रैपर की गिरफ्तारी के आदेश से सऊदी में नाराजगी, परंपराओं के अपमान का आरोप

सऊदी अरब में एक महिला रैपर को गिरफ्तार किए जाने के आदेश पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। मक्का के गवर्नर ने रैपर के वीडियो को सऊदी की परंपरा का अपमान बताया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 04:43 PM (IST)
महिला रैपर की गिरफ्तारी के आदेश से सऊदी में नाराजगी, परंपराओं के अपमान का आरोप
महिला रैपर की गिरफ्तारी के आदेश से सऊदी में नाराजगी, परंपराओं के अपमान का आरोप

रियाद, एएफपी। सऊदी अरब में एक महिला रैपर की वीडियो को लेकर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश से देशभर में नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। इस आदेश को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। यहां तक की सऊदी प्रशासन को कई लोगों ने ढोंगी करार दिया है। दरअसल, महिला रैपर ने एक वीडियो जारी किया है जो प्रशासन के अनुसार देश की परंपराओं का अपमान है।

loksabha election banner

वीडियो से शुरू हुआ विवाद

सऊदी महिला रैपर असायेल सलाय का एक ऑनलाइन वीडियो जारी हुआ है। मक्का की रहने वाली असायेल की साहसी महिला के तौर पर तारीफ हो रही है। वीडियो में स्कार्फ और चश्मा पहने असायेल 'मक्का गर्ल' गाने में महिलाओं को 'शुगर कैंडी' बताती हैं। वह खुद को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के काबा में घर होने का दावा कर रही है और इसपर गर्व जताती है। वीडियो को अयासेल ​​के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था हालांकि अब इसे हटा दिया गया है। लेकिन उनका यह अंदाज मक्का के गवर्नर खालिद अल-फैसल को पसंद नहीं आया। उन्होंने आदेश दिया कि इस वीडियो में जिन लोगों का हाथ है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

सऊदी परंपराओं का अपमान

गवर्नर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह स्थानीय सऊदी परंपराओं और रिवाजों का अपमान करने वाला है।' इस आदेश पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों ने कहा कि यह कदम पश्चिमी शैली वाली आजादी की ओर बढ़ रहे सऊदी अरब के प्रयासों को कमजोर करने वाला है। सऊदी अरब ने हाल के वर्षो में ड्राइविंग समेत महिलाओं की आजादी को लेकर कई कदम उठाए हैं। एक महिला ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मैं मक्का की रहने वाली हूं, लेकिन मैं सिर्फ कुप्रथा और युवा महिला कलाकारों की अभिव्यक्ति पर हमला देखती हूं।' अमानी अल-अहमदी नामक एक अन्य सऊदी महिला ने कहा, 'यह नस्ली और लैंगिक भेदभाव वाला कदम है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.