विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेहरान पर हमले में IRGC के नेवी चीफ तंगसिरी की मौत, इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की पुष्टि

Published: Mon, 30 Mar 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

ईरान ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की मौत की पुष्टि की है। इजरायल ने गुरुवार को उन्हें मार गिराने का दावा किया था। 

HighLights

  1. ईरान ने नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की मौत की पुष्टि की।

  2. इजरायल ने पहले तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया था।

  3. तेहरान के पास पेट्रोकेमिकल प्लांट पर भी हमला हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने सोमवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की मौत की पुष्टि की। इससे पहले इजरायल ने गुरुवार को दावा किया था कि उसने ईरान की नौसेना में रियर एडमिरल तंगसिरी को मार गिराया है।

सोमवार को गार्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि तंगसिरी अपनी चोटों की गंभीरता के कारण अल्लाह की शरण में चले गए। इस बयान को सरकारी टेलीविजन पर पढ़ा गया।

'हर लड़ाका तंगसिरी है'

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में तंगसिरी के प्रयासों की सराहना की गई। विशेष रूप से ईरान को होर्मुज स्ट्रेट पर अपना दबदबा बनाए रखने में मदद करने के लिए। बयान में आगे कहा गया, "हर लड़ाका एक तंगसिरी है और हम देखेंगे कि आने वाले दिनों और महीनों में वे क्या-क्या हैरान करने वाली चीजें सामने लाते हैं।"

पेट्रोकेमिलकल प्लांट पर भी हुआ हमला

इस बीच, सरकारी मीडिया ने बताया कि सोमवार को तेहरान से लगभग 530 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला हुआ। मीडिया ने यह भी बताया कि दमकलकर्मियों ने मौके पर लगी आग बुझा दी।

यह भी पढ़ें: ईरान से यूरेनियम निकालने के लिए ट्रंप ने बनाया खास प्लान, लेकिन चुकानी होगी बड़ी कीमत; कैसे देंगे अंजाम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।