Move to Jagran APP

मिस्र में पटरी से उतरे रेल के तीन डब्बे, दुर्घटना में 55 घायल

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना की खबर सामने आई है। दुर्घटना में 55 लोग घायल हो गए हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 12:41 PM (IST)
मिस्र में पटरी से उतरे रेल के तीन डब्बे, दुर्घटना में 55 घायल
मिस्र में पटरी से उतरे रेल के तीन डब्बे, दुर्घटना में 55 घायल

काहिरा (आईएएनएस)। मिस्र के गीजा प्रांत में शुक्रवार को रेल के पटरी से उतरने की घटना में 55 लोग घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि बद्राशिन शहर में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

loksabha election banner

हालांकि, अभी इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मिस्र में फरवरी के बाद से यह अब तक की सबसे गंभीर रेलवे दुर्घटना है। मिस्र में इससे पहले 2002 में सर्वाधिक भयावह रेल दुर्घटना हुई थी, जिसमें 376 लोगों की मौत हो गई थी।

2017 में दो ट्रेनों की भिड़ंत में हुई थी 44 की मौत
साल 2017 में भी मिस्र में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर के चलते हुए हादसे में 44 लोगों की मौत हो थी, जबकि 180 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना मिस्र में स्थित तटीय इलाके अलेक्जेंड्रिया की थी। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि दोनों ट्रेनों ने भिड़ंत के बाद पिरामिड की शक्ल ले ली। हादसा दोपहर 2.15 बजे तब हुआ जब एक ट्रेन मिस्र की राजधानी काहिरा से आ रही थी और दूसरी ट्रेन पोर्ट सैद से आ रही थी।

खुर्शीद इलाके में स्टेशन के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे के बाद बचाव कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया।प


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.