इजरायल पहुंचे PM मोदी: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया पीएम मोदी का विमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इजरायल पहुंचे। उनकी इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान, उनके विमान की लोकेशन को दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी इजरायल पहुंचे हैं। इजराइल यात्रा के दौरान पीएम मोदी के विमान की लोकेशन को दुनिया में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया। दुनियाभर के विमानों के मूवमेंट को ट्रैक करने वाला प्लेटफॉर्म 'फ्लाइटरडार' के डेटा के मुताबिक बुधवार शाम पौने चार बजे जब पीएम मोदी की फ्लाइट सऊदी अरब से जॉर्डन में एंट्री कर रही थी उस वक्त इसे 7184 लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे।
किस रास्ते से इजरायल पहुंचे PM?
पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान और ईरान के एयर स्पेस को अवॉयड करते हुए अरब सागार के रास्ते इजरायल पहुंचा। यह विमान नई दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन से निकलकर गुजरात के रास्ते अरब सागार को पार करते हुए ओमान पहुंचा। वहां से सऊदी होते हुए जोर्डन के रास्ते इजरायल के सीमा पर एंट्री किया। जहां से उनका विमान तेल अवीव के गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
'एअर इंडिया वन' विमान से रवाना
बता दें प्रधानमंत्री 'एअर इंडिया वन' से इजरायल पहुंचे हैं। यह विमान सुरक्षा की दृष्टि से भारत सरकार का सबसे खास विमान है। इसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री और अन्य उच्च पदाधिकारी करते हैं। इन विमानों में कमांड सेंटर, सिक्योर कम्युनिकेशन और डिफेंस सिस्टम्स शामिल होते हैं। आमतौर पर भारत से इजरायल की यात्रा 6-7 घंटे की होती है।

