विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आठ सैनिकों की मौत के बाद भड़का ईरान, बोला- 'कोई भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा'

Published: Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:13 AM (IST)

अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में एक बार फिर लड़ाई छिड़ गई है। वहीं, अमेरिकी हमलों में आठ ...और पढ़ें

'कोई भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा', ईरान ने अमेरिका को दी सीधी चेतावनी

'कोई भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा', ईरान ने अमेरिका को दी सीधी चेतावनी

HighLights

  1. रेजाई ने कहा ईरान अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है

  2. डोनल्ड ट्रंप की खार्ग द्वीप पर कब्जे की धमकी का जवाब देते हुए तेहरान ने चेतावनी दी है

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में एक बार फिर लड़ाई छिड़ गई है। वहीं, अमेरिकी हमलों में आठ ईरानी सैनिक मारे गए हैं। इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका खार्ग द्वीप पर हमला करता है तो एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा वापस नहीं लौटेगा।

ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरानी संसद की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका खार्ग द्वीप पर हमला करता है तो एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा वापस नहीं लौटेगा।

रेजाई ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की खार्ग द्वीप पर कब्जे की धमकी का जवाब देते हुए एक्स पर लिखा कि एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा। चलो, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ट्रंप की धमकी

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप पर हमले और कब्जे की धमकी दी थी। खार्ग द्वीप ईरान का मुख्य तेल निर्यात केंद्र है, जहां से देश का लगभग 90 फीसदी कच्चा तेल निर्यात होता है।

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने और ईरान के तेल बुनियादी ढांचे पर कब्जा करने के लिए तैयार है।

ईरान ने जवाब में बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। बहरीन में अमेरिकी नेवी का फिफ्थ फ्लीट तैनात है, जबकि कुवैत में अमेरिकी थलसेना के सैनिक हैं। कुवैती अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ईरान की दो बैलिस्टिक मिसाइलें और 13 ड्रोन को नष्ट कर दिया।