Move to Jagran APP

साइप्रस रिपब्लिक ने 9 यूरोपीय देशों को ग्रीन ग्रुप में किया शामिल, अब बिना रोक-टोक कर सकेंगे यात्रा

साइप्रस रिपब्लिक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूरोप के 9 देशों को यात्रा के लिए सुरक्षित बताया है। उन्होंने सभी नौं देशों को अपनी कम जोखिम वाली यात्रा श्रेणी में शामिल किया है। ऑस्ट्रिया बुल्गारिया चेक रिपब्लिक हंगरीजर्मनी इटली फिनलैंड स्लोवाकिया और नॉर्वे को ग्रीन लिस्ट में शामिल किया गया है

By Amit KumarEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM (IST)
साइप्रस रिपब्लिक ने 9 यूरोपीय देशों को ग्रीन ग्रुप में किया शामिल, अब बिना रोक-टोक कर सकेंगे यात्रा
साइप्रस रिपब्लिक ने 9 यूरोपीय देशों को ग्रीन ग्रुप में किया शामिल। फाइल फोटो।

निकोसिया,एजेंसी। साइप्रस रिपब्लिक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूरोप के 9 देशों को यात्रा के लिए सुरक्षित बताया है। उन्होंने सभी 9 देशों को अपनी कम जोखिम वाली यात्रा श्रेणी में शामिल किया है। मंत्रालय से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, चेक रिपब्लिक, हंगरी,जर्मनी, इटली, फिनलैंड, स्लोवाकिया और नॉर्वे सरीखे देशों को मध्यम जोखिम वाले ऑरेंज ग्रुप से कम जोखिम वाले ग्रीन ग्रुप में शामिल किया गया है।

loksabha election banner

ग्रीन ग्रुप के यात्रियों पर कोई प्रतिबंध नहीं

साइप्रस रिपब्लिक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले माल्टा, पोलैंड, रोमानिया, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और इज़राइल को ग्रीन ग्रुप शामिल किया था। अब इन सब के साथ गुरुवार से यूरोप के 9 देश भी इस ग्रुप का हिस्सा होंगे। इन देशों से आने वाले यात्रियों को अब अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और क्वारंटीन की जरूरत नहीं होगी।

72घंटे पहले की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

वहीं, बेल्जियम, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ्रांस, ग्रीस, क्रोएशिया, लातविया , लिथुआनिया, स्लोवेनिया और स्वीडन को देश के हाई रिस्क वाले रेड ग्रुप से ऑरेंज ग्रुप में शामिल कर दिया गया है। यहां वो पुर्तगाल, आयरलैंड और लक्ज़मबर्ग में शामिल हो गए। ऑरेंज ग्रुप के अन्य देशों में चीन, यूके, यूएस और जापान शामिल हैं। इस श्रेणी के यात्रियों को अपने ट्रैवल टाइम से कम से कम 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव पीसीआर रिपोर्ट दिखाना जरूरी है।

रेड लिस्ट के देशों पर सख्त प्रतिबंध

विश्व के कुछ देश ऐसे भी हैं, जो अभी तक साइप्रस की रेड लिस्ट में हैं। इनमें स्पेन, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, मोनाको और सैन मैरिनो सरीखे देश उच्च जोखिम वाली लाल श्रेणी में हैं। इस श्रेणी के यात्रियों को भी अपने ट्रैवल टाइम से कम से कम 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव पीसीआर रिपोर्ट दिखाना जरूरी है। साथ ही साइप्रस आगमन पर आप को खुद अपना कोरोना टेस्ट करना जरूरी है। टेस्ट में आने वाला खर्च भी आपको ही वहन करना होगा। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, सभी देशों का वर्गीकरण यूरोपीय स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों पर आधारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.