विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UAE के फुजैरा में भीषण सड़क हादसा: 23 गाड़ियों की टक्कर में भारतीयों समेत 14 की मौत, 30 घायल

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:17 AM (IST)

यूएई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मृतकों में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की पुष्टि की है और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

UAE के फुजैरा में 23 गाड़ियों की टक्कर में भारतीयों समेत 14 की मौत (फोटो- एक्स)

UAE के फुजैरा में 23 गाड़ियों की टक्कर में भारतीयों समेत 14 की मौत (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. मृतकों में भारतीय नागरिकों के अलावा यूएई के स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं

  2. यूएई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मृतकों में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की पुष्टि की है

रॉयटर, दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा अमीरात में हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ियों में भीषण आग लग गई।

यूएई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मृतकों में भारतीय नागरिकों के शामिल होने की पुष्टि की है और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

मृतकों में भारतीय नागरिकों के अलावा यूएई के स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, घायलों में भारत, यूएई, ओमान, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं।

यूएई के गृह मंत्रालय ने शुरुआती जानकारी के आधार पर यह जाानकारी दी है। मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि दुर्घटना के बाद आपातकालीन और विशेष बचाव दल मौके पर तैनात हैं। राहत एवं बचाव कर्मी हादसे के प्रभावों से निपटने और घायलों की मदद में जुटे हुए हैं।

हादसे में शामिल वाहनों की संख्या को देखते हुए दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई और वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।