प्रेम में बर्बरता की सारी हदें पार, महिला ने प्रेमी को पकाकर नौकरों को परोसा, जाने पूरा मामला
यूएई में एक महिला ने अपने प्रेमी की बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को नौकरों को परोस दिया। प्रेमी ने किसी अन्य लड़की से शादी करने की बात की थी। इससे नाराज महिला ने उसकी हत्या कर दी।
महिला और मृतक के सात साल से रिश्ते थे। कुछ महीने पहले उसके हमवतन प्रेमी ने किसी अन्य लड़की से शादी करने की बात की थी। इससे नाराज महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया।
अल-अईन शहर के अभियोजकों के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी को कई टुकड़ों में काटकर उसका शव पकाया। बाद में उसने अपने पाकिस्तानी नौकरों को चावल के साथ खाने के लिए परोस दिया। तीन महीने पुरानी यह घटना तब उजागर हुई जब कई दिनों तक मृतक के दिखाई नहीं देने पर उसका भाई उसे ढूंढने निकला।खोजबीन के दौरान पीड़ित के भाई को आरोपित महिला के घर में मौजूद ब्लैंडर में एक दांत मिला। इसके बाद उसने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।