विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: गाजा में पांच महीने से जारी खूनी जंग, क्या दूसरी बार लगेगा युद्धविराम? पेरिस में चल रही वार्ता

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 25 Feb 2024 08:13 PM (IST)

इजरायल-हमास (Israel Hamas war) जंग के बीच दूसरी बार युद्धविराम की स्थितियां बन रही हैं। युद्धविराम के सिलसिले में अब ...और पढ़ें

गाजा में जल्द युद्धविराम के संकेत (Image: AP)
गाजा में जल्द युद्धविराम के संकेत (Image: AP)

रॉयटर्स, यरुशलम। करीब पांच महीने से जारी गाजा युद्ध में दूसरी बार युद्धविराम की स्थितियां बन रही हैं। यह युद्धविराम भी सीमित समय के लिए होगा और इसका मुख्य उद्देश्य गाजा में बंधक बने करीब 130 इजरायली नागरिकों को मुक्त कराना होगा। इस बीच गाजा में इजरायली सेना के हमले जारी हैं। इन हमलों के बीच इजरायली सेना ने विस्थापितों के बीच बचकर भाग रहे कई हमास लड़ाकों को पकड़ा है।

युद्धविराम के सिलसिले में अब पेरिस में वार्ता चल रही है। इस वार्ता में कतर, मिस्त्र और अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाची हानेबी के अनुसार वार्ता में शामिल होकर इजरायली प्रतिनिधिमंडल तेल अवीव लौट आया है।

पेरिस में चल रही वार्ता

प्रतिनिधिमंडल ने युद्धविराम के पक्ष में कुछ बातें बताई हैं। वार्ता में शामिल रहे ये लोग युद्ध मामलों के गठित मंत्रिमंडल को युद्धविराम की शर्तों के बारे में बताएंगे। इसके बाद वार कैबिनेट युद्धविराम पर फैसला लेगी। माना जा रहा है कि अगर युद्धविराम हुआ तो वह रमजान के महीने में होगा जिससे मुस्लिम अपनी धार्मिक गतिविधियों को अंजाम दे सकें।

अभी तक की बातचीत में यह तय है कि गाजा में अस्थायी युद्धविराम होगा लेकिन उसमें इजरायली बंधकों के बदले में बड़ी संख्या में फलस्तीनी कैदी इजरायली जेलों से रिहा किए जाएंगे। नवंबर 2023 में हुए युद्धविराम में भी एक इजरायली बंधक के बदले में तीन फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे। इस बीच गाजा में युद्ध जारी है। हमास के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ में इजरायली सेना के एक मेजर के मारे जाने की सूचना है।

इजरायली सेना के मरने वाले सैनिकों की बढ़ी संख्या

इसी के साथ गाजा में इजरायली सेना के मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 239 हो गई है। इस युद्ध में 30 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस बीच खान यूनिस से नागरिकों के साथ निकल भाग रहे कई हमास लड़ाकों को इजरायली सेना ने पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से हथियार बरामद हुए हैं। यह जानकारी इजरायली सेना ने दी है।

यह भी पढ़ें: Pakistan Election 2024: आम चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच पाकिस्तान में इस दिन होगा राष्ट्रपति चुनाव

यह भी पढ़ें: अगर बंधक समझौता नहीं हुआ तो रमजान में रफाह पर हमला बोलेगा इजरायल, फलस्तीनियों को निकालने के बाद होगी कार्रवाई