विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजराइल के हाइफा में तेल रिफाइनरी और ईंधन टैंक पर हमला, ईरान ने तेल निर्यात रोकने की धमकी दी

Published: Tue, 10 Mar 2026 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 02:15 PM (IST)

मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, जिसमें अमेरिका भी शामिल है। दोनों पक्ष लगातार ...और पढ़ें

HighLights

  1. इजरायल और ईरान के बीच मध्य पूर्व में तनाव चरम पर

  2. ईरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। चाहे इजरायल-अमेरिका हो या फिर ईरान कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। दोनों एक-दूसरे पर लगातार मिसाइलें दाग रहे हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बच जारी तनाव ने मिडिल ईस्ट में संकट खड़ा कर दिया है।

जंग में खाड़ी देशों पर भी मिसाइल और ड्रोन से हमले हो रहे हैं। ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, इराक, कुवैत समेत कई देशों में मिसाइलों और ड्रोन से हमला करना जारी रखा है। ताजा हमले में सऊदी, कुवैत और UAE को निशाना बनाया गया है।

 

ईरान ने तेल रोकने की धमकी दी

ईरान ने कहा कि जब तक युद्ध जारी रहेगा, ईरानी सेना अमेरिका और इजराइल के सहयोगियों को इस क्षेत्र से तेल निर्यात नहीं करने देगी। ईरान की समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल. अगले आदेश तक इस क्षेत्र से अमेरिका-इजरायल और उसके सहयोगियों को एक लीटर भी तेल निर्यात नहीं करने देंगे।
उन्होंने कहा कि कोई भी बदलाव संघर्ष की परिस्थितियों के आधार पर होगा। वहीं ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने हाइफा में एक इजरायली तेल और गैस रिफाइनरी और ईंधन टैंकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया।

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर ड्रोन से किया हमला

ईरान उन खाड़ी देशों को लगातार निशाना बना रहा है, जहां पर अमेरिका के एयरबेस हैं। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमले के बाद हिजबुल्लाह ने भी ईरान की ओर से मिसाइलें और ड्रोन से हमले करने शुरू कर दिए। हिजबुल्लाह ने एक के बाद एक इजरायल में कई धमाके किए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने भी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए।

 

यूएई पर मिसाइल ड्रोन से हमला

वहीं, ईरान ने यूएई में कई जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। यूएई में हुए हमले के बीच भारत में संयुक्त अरब अमीरात के पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्जा अलसयेघ ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। यूएई के राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के एक फोन कॉल से स्थिति शांत हो सकती है। 

इराक में यूएई दूतासावस पर हमला

इराक के कुर्द क्षेत्र में स्थित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास को \ मंगलवार तड़के ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया, यह घटना खाड़ी देश द्वारा मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष में "अन्यायपूर्ण" रूप से निशाना बनाए जाने पर अपनी निराशा व्यक्त करने के कुछ ही घंटों बाद हुई। इराक के कुर्द क्षेत्र में स्थित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास को हवाई हमले के दौरान संरचनात्मक क्षति पहुंची। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

हमारा दोनों पक्षों से संबंध

सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत हुसैन ने मिडल ईस्ट में जारी तनाव कहा, "ईरान का पड़ोसी होने के बावजूद, संयुक्त अरब अमीरात के पास ईरान-इजरायल संघर्ष में शामिल होने का कोई कारण नहीं है। UAE दोनों पक्षों के साथ संबंध बनाए रखता है और अब्राहम समझौते के तहत इजरायल के साथ भी उसकी साझेदारी है।"

यह भी पढ़ें- UAE पर 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन से हमला, ईरान ने जॉर्डन के एयरबेस को भी किया तबाह

इजरायल का ईरान पर हमला

इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने दर्जनों ठिकानों पर हमला किया, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से संबंधित ड्रोन मुख्यालय भी शामिल है। इजरायली सेना के अनुसार, पहले भी इस ठिकाने से इजरायल की ओर ड्रोन दागे गए थे और लॉन्च के लिए तैयार अतिरिक्त ड्रोन वहां रखे गए थे। इजरायली सेना द्वारा किए गए ताजा हमले में ईरान के कई ड्रोन भंडारण सुविधाओं और वायु रक्षा प्रणालियों को भी निशाना बनाया गया।

हमने जीत तो हासिल कर ली है, लेकिन...

ईरान के खिलाफ जारी कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हमने कई मायनों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी पर्याप्त जीत नहीं मिली है। हम पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि अंतिम विजय प्राप्त कर सकें और इस लंबे समय से चले आ रहे खतरे को हमेशा के लिए समाप्त कर सकें।"

यह भी पढ़ें- ईरान के स्कूल पर किसने गिराया बम? सवाल पूछने पर सकपकाए ट्रंप, दिया ये जवाब