यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kuwait: कुवैत के शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा का निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का निधन हो गया है। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को ...और पढ़ें

HighLights
- कुवैत के शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा का निधन
- कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
- 86 वर्षीय की उम्न में हुआ निधन
एपी, दुबई। Sheikh Nawaf Al Ahmad Al Sabah Dies: कुवैत के शासक अमीर, 86 वर्षीय शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का निधन हो गया है। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
बता दें कि नवंबर के अंत में, शेख नवाफ को एक अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर अमेरिका का दौरा किया था।
2020 में ली थी शपथ
शेख नवाफ ने अपने पूर्ववर्ती दिवंगत शेख सबा अल अहमद अल सबा की 2020 में मृत्यु के बाद अमीर के रूप में शपथ ली थी। बता दें कि शेख सबा अपनी कूटनीति और शांति स्थापना के लिए जाने जाते थे। शेख नवाफ ने पहले कुवैत के आंतरिक और रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। हालांकि उनकी बढ़ती उम्र के कारण विश्लेषकों का मानना था कि उनका कार्यकाल छोटा होगा।
अब कौन संभालेगा कुवैत के शासक का पद?
कुवैत के शासक का पद संभालने की कतार में अब शेख मेशाल अल अहमद अल जाबेर है। वह 83 वर्ष के हैं और उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज युवराज माना जाता है। लगभग 4.2 मिलियन लोगों का घर कुवैत में दुनिया का छठा सबसे बड़ा तेल भंडार स्थित है। 1991 के खाड़ी युद्ध में सद्दाम हुसैन की इराकी सेना को खदेड़ने के बाद से यह अमेरिका का एक कट्टर सहयोगी रहा है। कुवैत देश में लगभग 13,500 अमेरिकी सैनिकों के साथ-साथ मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना के अग्रिम मुख्यालय की मेजबानी करता है।
