विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान के टॉप सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को मार गिराया', इजरायल के रक्षा मंत्री का दावा

Published: Tue, 17 Mar 2026 02:12 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Mar 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को मार गिराया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. इजरायली सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी को निशाना बनाया।

  2. लारीजानी की मौत या घायल होने की स्थिति स्पष्ट नहीं।

  3. ईरान ने अभी तक इन रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल के रक्षा मंत्री कट्ज ने दावा किया है कि आईडीएफ ने ईरान के  सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को मार गिराया है। 

इससे पहले इजरायली मीडिया ने दावा किया था कि उसकी सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाया है। साथ ही यह भी कहा कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत हुई है या वे घायल हुए हैं।

ईरान ने नहीं की अभी टिप्पणी

ईरान ने लारीजानी पर किसी भी हमले की रिपोर्टों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। ये रिपोर्टें ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव के उस संदेश के एक दिन बाद आईं, जिसमें उन्होंने मुस्लिम जगत से कहा था कि अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इस लड़ाई में तेहरान अटल है।

मुस्लिम देशों का समर्थन न मिलने पर की थी निराशा व्यक्त

लारीजानी ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि जब ईरान पर हमला हुआ तो उन्हें मुस्लिम-बहुल देशों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने सोमवार को कहा, "ईरान पर धोखे से अमेरिकी-इजरायली हमला किया गया, जो बातचीत के दौरान हुआ था और जिसका मकसद ईरान को तबाह करना था। इस हमले के कारण इस्लामी क्रांति के महान और आत्म-बलिदानी नेता के साथ-साथ कई नागरिकों और सैन्य कमांडरों को शहादत मिली।"

यह भी पढ़ें: एक फैसला और बच गई जान, मिसाइल हमले में पिता की तरह मारे जाते मोजतबा खामेनेई; रिपोर्ट में खुलासा