विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Lebanon Conflict: 'लेबनान जाने से बचें भारतीय', युद्ध की आहट के बीच Indian Embassy ने जारी की एडवाइजरी

Published: Thu, 26 Sep 2024 08:44 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2024 08:51 AM (IST)

Israel Lebanon Conflict लेबनान में बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी करके अगले आदेश तक भारतीयों ...और पढ़ें

Israel Lebanon Conflict: इजरायल लेबनान संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी।(फोटो सोर्स : एपी)
Israel Lebanon Conflict: इजरायल लेबनान संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी।(फोटो सोर्स : एपी)

HighLights

  1. अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करें भारतीय नागरिक: भारतीय दूतावास
  2. तुर्किये ने युद्ध में लेबनान के साथ खड़े होने का एलान किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Israel Vs Lebonan। इजरायल हमास युद्ध का केंद्र फिलहाल लेबनान बन चुका है। पिछले कुछ दिनों से इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्लाह के हजारों ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं, हिजबुल्लाह भी पीछे हटने के इरादे में नहीं है।

इजरायल के सेना प्रमुख जनरल हरजी हालेवी ने कहा है कि हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए हवाई हमले जारी रहेंगे, जरूरत पड़ने पर हम सीमा पार जाकर जमीनी कार्रवाई भी करेंगे। मतलब साफ है कि इजरायल की सेना लेबनान की ओर कूच करने के लिए तैयार है।

'लेबनान की यात्रा करने से बचें भारतीय'

इसी बीच लेबनान में बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी करके अगले आदेश तक भारतीयों को लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। दूतावास ने अपने नोटिस में कहा कि 1 अगस्त 2024 को जारी की गई सलाह के अनुसार भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की  सलाह दी जाती है।

उन्होंने लेबनान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को यथाशीघ्र देश छोड़ने की सलाह दी है तथा लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने तथा दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह भी दी है।

लेबनान में छिड़ सकता है युद्ध: अमेरिका

पूरी दुनिया को डर है कि अब लेबनान में भी युद्ध छिड़ सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा है कि लेबनान में युद्ध छिड़ सकता है। युद्ध की सरगर्मी के बीच तुर्किये ने युद्ध में लेबनान के साथ खड़े होने का एलान किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत ने लेबनान में मौजूद अपने नागरिकों से तत्काल वहां से हटने के लिए कहा है। इस बीच बुधवार को इजरायल के ताजा हवाई हमलों में लेबनान में 51 लोग मारे गए हैं और 223 घायल हुए हैं।

लेबनान के नागरिकों का हो रहा विस्थापन

इजरायली सीमा के नजदीकी इलाकों से लेबनानी नागरिकों का विस्थापन जारी है। अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोग घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में शरण ले चुके हैं। युद्ध की आहट के बीच वहां से लोग पलायन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Israel Hezbollah War: लेबनान में जमीनी युद्ध छिड़ने के आसार, हवाई हमलों के साथ सीमा पार करने को तैयार इजरायल