विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल ने वेस्ट बैंक में आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए शुरू किया नया अभियान, अब तक 40476 फलस्तीनियों की मौत

Published: Wed, 28 Aug 2024 09:08 AM (IST)

Israel Hamas War इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने इजराइल की शिन बेट सुरक्षा सेवा के साथ टेलीग्राम पर ...और पढ़ें

इजरायली सुरक्षा बलों ने आतंकवाद को विफल करने के लिए अभियान शुरू किया है।
इजरायली सुरक्षा बलों ने आतंकवाद को विफल करने के लिए अभियान शुरू किया है।

HighLights

  1. वेस्ट बैंक पर हमला करने के दो दिन बाद शुरू हुआ अभियान
  2. युद्ध में अब तक 40476 फलस्तीनियों की मौत

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायली सेना ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के उत्तर में एक बड़ा अभियान शुरू किया है। यह अभियान आतंकवाद के पूरी तरह से खात्मे के लिए शुरू किया गया है। इस बीच फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जेनिन शहर में दो लोगों की मौत की सूचना दी है।

इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने इजराइल की शिन बेट सुरक्षा सेवा के साथ टेलीग्राम पर एक संयुक्त बयान में कहा, "सुरक्षा बलों ने अब जेनिन और तुलकार्म में आतंकवाद को विफल करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।"

वेस्ट बैंक पर हमला करने के दो दिन बाद शुरू हुआ अभियान

यह कार्रवाई इजरायल द्वारा वेस्ट बैंक पर हवाई हमला करने के दो दिन बाद की गई है। इससे पहले उत्तरी वेस्ट बैंक में इजरायली बमबारी में पांच फलस्तीनियों की जान चली गई थी। फलस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

युद्ध में अब तक 40476 फलस्तीनियों की मौत

बता दें कि गाजा में गत सात अक्टूबर से जारी इजरायली सेना की कार्रवाई में अब तक 40476 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। जबकि 93647 घायल हुए हैं। हमास और इजरायल में अभी भी जंग जारी है।

ये भी पढ़ें: US Election 2024: चुनाव से पहले मुश्किल में डोनाल्ड ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट में फिर से अभियोग शुरू करने की अपील