इजरायल का गाजा में सैन्य ऑपरेशन, हमाम के सीनियर कमांडर समीर अबू यूनिस के किया ढेर
इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा में हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के वरिष्ठ कमांडर समीर अबू यूनिस को ...और पढ़ें

इजरायल ने हमास की सैन्य शाखा के सीनियर कमांडर को किया ढेर।
HighLights
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर समीर अबू यूनिस को मार गिराया।
दक्षिणी गाजा में हवाई हमले में यूनिस को निशाना बनाया गया।
यूनिस हमास की रफाह ब्रिगेड का वरिष्ठ कमांडर था।
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल की सेना ने रविवार को कहा कि उसने हमास की सैन्य शाखा के एक सीनियर कमांडर को ढेर कर दिया है। उसे दक्षिणी गाजा में बीती रात हवाई हमले में निशाना बनाया गया। हमास ने भी अपने सीनियर कमांडर समीर अबू यूनिस के मारे जाने की पुष्टि की है।
53 वर्षीय यूनिस हमास की सैन्य शाखा में रफाह ब्रिगेड का कमांडर था। वह 1991 से अल-कसाम ब्रिगेड का सदस्य था और रफाह में कई वरिष्ठ पदों पर रहा था। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि खान यूनिस के अल-मवासी इलाके में एक सड़क पर समीर अबू यूनिस को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया। इसमें यूनिस की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए।
अक्टूबर, 2025 में हुए संघर्षविराम के बाद गाजा में बड़े पैमाने पर जारी लड़ाई तो रुक गई, लेकिन इजरायली हमले नहीं रुके हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संघर्षविराम लागू होने के बाद क्षेत्र में 1,600 फलस्तीनी मारे गए हैं। इस दौरान पांच इजरायली सैनिकों की भी मौत हुई है।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)