विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: बर्लिन में इजरायल के समर्थन में रैली, पेरिस में भी मिली फलस्तीन के सपोर्ट में प्रदर्शन की अनुमति

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 23 Oct 2023 05:30 AM (IST)

जर्मनी के बर्लिन में रविवार को हजारों लोग इजरायल का समर्थन करने के लिए रैली में शामिल हुए। हमास के ...और पढ़ें

जर्मनी के बर्लिन में रविवार को हजारों लोग इजरायल का समर्थन करने के लिए रैली में शामिल हुए। फोटोः एपी।
जर्मनी के बर्लिन में रविवार को हजारों लोग इजरायल का समर्थन करने के लिए रैली में शामिल हुए। फोटोः एपी।

एपी, बर्लिन। जर्मनी के बर्लिन में रविवार को हजारों लोग इजरायल का समर्थन करने के लिए रैली में शामिल हुए। बर्लिन के ब्रैंडनबर्ग गेट के सामने जमा हुए लोगों में से कुछ के पास इजरायल के झंडे या पोस्टर थे, जिनमें हमास द्वारा बंधक बनाए गए 200 से अधिक लोगों में से कुछ की तस्वीरें थीं।

यहूदी संस्थानों पर हमला जर्मनी के लिए अपमानजनक

जर्मनी के फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर कहा कि यह असहनीय है कि हमारे देश में यहूदी फिर से डर में जी रहे हैं। यहूदियों पर, यहूदी संस्थानों पर हर एक हमला जर्मनी के लिए अपमानजनक है। हमलावरों ने पिछले सप्ताह बर्लिन में एक सिनेगाग पर हमला किया था।

फलस्तीन के समर्थन प्रदर्शन

फलस्तीन के समर्थन में कई देशों में प्रदर्शन किए गए। हमास के हमलों के बाद पहली बार पुलिस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन की अनुमति दी। ब्रसेल्स में यूरोपीय आयोग के मुख्यालय के बाहर हजारों लोगों ने मार्च किया और फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। बोस्निया के साराजेवो में फलस्तीनियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। मलेशिया के कुआलालंपुर के चौराहे पर ''फलस्तीन के लिए स्वतंत्रता'' रैली में 3,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का अंदेशा, अमेरिका ने युद्ध फैलने के खतरे को देखते हुए बढ़ाई सैन्य तैनाती

लंदन में प्रदर्शन में लगे 'जिहाद' के नारे, 10 गिरफ्तार

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन के दौरान लंदन की सड़कों पर ''जिहाद'' के नारे लगे। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फलस्तीन के समर्थन में शनिवार को लंदन, बर्मिंघम, कार्डिफ और अन्य शहरों में विरोध किए गए थे। ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री राबर्ट जेनरिक ने कहा, लंदन की सड़कों पर जिहाद का नारा लगाना निंदनीय है। इससे पूरी ताकत से निपटने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: गाजा को मानवीय सहायता मिलने के बाद इजरायल ने बमबारी की तेज, वेस्ट बैंक पर हमला शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।