विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: दक्षिण लेबनान में इजरायली सैनिकों ने की एयरस्ट्राइक, हिजबुल्ला के 5 लड़ाके ढेर

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 23 Nov 2023 05:57 AM (IST)

Israel Hamas War। दक्षिण लेबनान में इजरायली सैनिकों ने एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस एयर स्ट्राइक में पांच म ...और पढ़ें

इजरायली सैनिकों ने दक्षिण लेबनान में पांच हिजबुल्लाह लड़ाकों को ढेर कर दिया।(फोटो सोर्स: एएफपी)
इजरायली सैनिकों ने दक्षिण लेबनान में पांच हिजबुल्लाह लड़ाकों को ढेर कर दिया।(फोटो सोर्स: एएफपी)

HighLights

  1. इजरायल हमास युद्ध के बीच अब तक 85 हिजबुल्लाह लड़ाकों की मौत
  2. दक्षिण लेबनान में इजरायली सैनिकों ने एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया
  3. इजरायल-हमास युद्ध में चार दिनों के संघर्षविराम की सहमति बन गई

रॉयटर्स, बेरूत। Israel Hamas War। हमास के अलावा आतंकी संगठन हिजबुल्लाह (Hezbollah) के खिलाफ भी इजरायली सैनिकों की सैन्य कार्रवाई जारी है। दक्षिण लेबनान में इजरायली सैनिकों ने एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस एयर स्ट्राइक में पांच म मारे गए।

बुधवार देर रात इजरायली सैनिकों द्वारा एयर स्ट्राइक किया गया। इस हमले में एक हिजबुल्लाह सदस्य के बेटे की भी मौत हो गई।

हिजबुल्लाह पर लगातार कार्रवाई कर रहा इजरायल

इजरायल हमास युद्ध के बीच अब तक 85 हिजबुल्लाह लड़ाकों की मौत हो चुकी है। बता दें कि हिजबुल्लाह, हमास का सहयोगी है। पिछले कुछ दिनों पहले इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर कार्रवाई की थी।  

इजरायल हमास के बीच चार दिनों का संघर्षविराम 

इजरायल-हमास युद्ध में चार दिनों के संघर्षविराम की सहमति बन गई है और गुरुवार को गाजा पट्टी में लड़ाई रुक जाएगी। समझौते के तहत अतिवादी संगठन हमास सात अक्टूबर को अगवा कर बंधक बनाए गए लोगों में से 50 महिलाएं और बच्चे रिहा करेगा, इसके बदले इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फलस्तीनी महिलाएं और बच्चे छोड़ेगा।

हत्या के आरोप में बंदी किसी भी कैदी की इजरायली जेल से रिहाई नहीं होगी। बंधकों-कैदियों की यह अदलाबदली गाजा पट्टी में संघर्षविराम के दौरान होगी। हालांकि युद्धविराम लागू होने से पहले गाजा में इजरायली सेना के भीषण हमले और हमास द्वारा उनका प्रतिरोध जारी है।

यह भी पढ़ें: Israel Hamas युद्ध में कूदेगा अमेरिका? ईरान और हिजबुल्लाह को दी चेतावनी- इजरायल पर किया हमला तो US देगा मुंहतोड़ जवाब