विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: गाजा और मिस्र के बॉर्डर पर तनाव, सैन्य हमले के कारण राफा सीमा प्रभावित; हजारों लोग फंसे

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 17 Oct 2023 12:39 AM (IST)

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर बॉर्डर वाले क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

Israel-Hamas War: गाजा और मिस्र के बॉर्डर पर तनाव, सैन्य हमले के कारण राफा सीमा प्रभावित (फोटो एपी)
Israel-Hamas War: गाजा और मिस्र के बॉर्डर पर तनाव, सैन्य हमले के कारण राफा सीमा प्रभावित (फोटो एपी)

HighLights

  1. सैन्य हमले में राफा बॉर्डर हुआ प्रभावित।
  2. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर दागे थे रॉकेट।

एएफपी, राफा। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर बॉर्डर वाले क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, गाजा और मिस्र को जोड़ने वाले राफा बॉर्डर भी एक सैन्य हमले में प्रभावित हुआ है।

सैन्य हमले में राफा बॉर्डर हुआ प्रभावित

जानकारी के अनुसार, इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए सैकड़ों की तादात में फलस्तीनी नागरिक राफा बॉर्डर पर इकट्ठा हुए थे। हालांकि, सैन्य हमले के कारण राफा बॉर्डर प्रभावित हुआ।

क्यों अहम है राफा बॉर्डर?

बता दें कि गाजा और मिस्र को राफा बॉर्डर जोड़ता है। हालांकि, पिछले सप्ताह इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से राफा बॉर्डर बंद है। इसके कारण कोई भी नागरिक राफा बॉर्डर को पार नहीं कर पा रहा है।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में लोग पी रहे खारा पानी, कूड़े का लगा ढेर; इजरायल के हमले के बाद हर तरफ बर्बादी के निशान

हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर दागे थे रॉकेट

बता दें कि हमास ने बीते 7 अक्टूबर को इजरायल के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया था। हमास ने हजारों की संख्या में इजरायल पर रॉकेट दागे थे। इसके बाद इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि इजरायली सेना की कार्रवाई में गाजा को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें- गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने और विदेशियों को निकालने की कूटनीतिक कोशिशें फेल- इजरायल की जमीनी कार्रवाई की तैयारी तेज