विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Attack On Iran: 'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी...', नेतन्याहू के हमले के बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिका को दी धमकी

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Fri, 13 Jun 2025 08:47 AM (IST)

हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमले की पुष्टि की और इजरायल के एक रक्षा अधिकारी ने ...और पढ़ें

ईरान ने हमले के बाद दी चेतावनी (फाइल फोटो)
ईरान ने हमले के बाद दी चेतावनी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इजरायल के हमले में ईरान में किसी हुई मौत?
  2. ईरान ने अमेरिका को क्यों दी चेतावनी?

रॉयटर्स, ईरान। शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया है और इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी के मारे जाने की खबर सामने आई है।

ईरान की चेतावनी

इस हमले के बाद ईरान ने कहा कि इजरायल और अमेरिका को इजरायली हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने सरकारी टीवी से कहा कि शुक्रवार को ईरान पर इजरायली हमले के बाद अमेरिका और इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इजरायल का दावा

वहीं, हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमले की पुष्टि की और इजरायल के एक रक्षा अधिकारी ने दावा करते हुए कहा है कि इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और एक प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक की भी मौत हुई है।

अपने देश में इमरजेंसी घोषित करने के बाद इजरायल के यरुशलम और अन्य शहरों में सायरन बज रहे हैं। काट्ज ने कहा कि ईरान के जवाबी हमले को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही देश में अगले आदेश तक एअर स्पेस बंद कर दिया गया है।

Israel Attacks On Iran: इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर किए हमले, दोनों देशों में इमरजेंसी; US का आया रिएक्शन