ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर पर बड़ा हमला, इजरायल ने फिर की मिसाइल की बौछार
इजरायल ने एक बार फिर ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर पर हमला किया है। आईडीएफ ने बताया, 'ईरानी शासन का लीडरशिप कंपाउंड- सेंट्रल हेडक्वार्टर खत्म कर दिया गया है।'
HighLights
इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर पर हमला किया।
तेहरान में ईरानी शासन का लीडरशिप कंपाउंड निशाना बना।
इजरायली सेना ने सटीक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर पर फिर एक बार हमला किया है। इजरायली सेना का दावा है कि यह ईरानी शासन का सेंट्रल और अहम हेडक्वार्टर है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बयान जारी करते हुए कहा, 'सोमवार रात इजराइली एयर फोर्स ने सटीक इंटेलिजेंस पर कार्रवाई करते हुए, तेहरान के बीच में ईरानी शासन के लीडरशिप कंपाउंड के अंदर की सुविधाओं पर हमला किया और उन्हें खत्म कर दिया।'
-1772535162248.jpg)
इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान पर किए हमले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। आईडीएफ ने बताया, 'ईरानी शासन का लीडरशिप कंपाउंड- सेंट्रल हेडक्वार्टर खत्म कर दिया गया है।'
आईडीएफ ने आगे बताया, 'यह कमांड हेडक्वार्टर ईरान की सबसे ज्यादा सुरक्षित जगहों में से एक था। जिस कंपाउंड में शासन का सबसे सीनियर फोरम था, उस पर IAF ने सटीक इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके रातों-रात हमला किया।'
IDF ने इस हमले में ईरान को हुए नुकसान के बारे में आगे लिखा, 'इस आतंकी शासन के पीछे के लीडर्स और जिस हेडक्वार्टर में वे बैठे थे, उन्हें खत्म कर दिया गया है।'
-1772535580423.jpg)
इजरायल ने दी थी हमले की धमकी
इजराइली सेना ने पहले ही ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान की राजधानी बेरूत में एक साथ हमले करने की बात कही थी। सेना ने कहा था कि उसका निशाना ईरानी शासन और हिजबुल्लाह है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने अब ईरान के राष्ट्रपति दफ्तर पर हमला करने की जानकारी दी है। सेना ने इस हमले में ईरानी प्रशासन में मौजूद लोगों के मारे जाने का भी दावा किया है।
यह भी पढ़ें- Photos: इजरायल के हमलों से डरकर बेरूत छोड़कर भाग रहे लोग, सड़कों पर लगा लंबा जाम
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच दुबई एयरपोर्ट पर हजारों फ्लाइट्स रद, दिन में 1200 की जगह उड़ रही केवल 20 फ्लाइट
