Photos: इजरायल के हमलों से डरकर बेरूत छोड़कर भाग रहे लोग, सड़कों पर लगा लंबा जाम
इजरायली सेना की धमकियों और हमलों के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में हालात बिगड़ गए हैं। हिजबुल्लाह के इजरायल ...और पढ़ें
-1772532269440_m.webp)
बेरूत में भारी ट्रैफिक जाम (फोटो-रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली सेना की धमकी के बाद लेबनान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिसके चलते लोग लेबनान की राजधानी बेरूत छोड़कर भाग रहे हैं।
इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान के बेरूत में कई हमले किए हैं। लोगों में दहशत के बीच बेरूत में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।
-1772533724543.jpg)
इजरायली सेना के लेबनान पर हमला करने की वजह हिजबुल्लाह है। लेबनान में बसा उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह, इजरायल के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ दे रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला करना शुरू कर दिया था।
लेबनान में सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम
इजरायल के हमलों से लेबनान में दहशत का माहौल है। इजरायल की धमकी के बाद बेरूत के लोग बच्चों समेत राजधानी छोड़ रहे हैं। बेरूत से सामने आ रही तस्वीरों में सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। बेरूत के लोगों की चिंता का पता इसी बात से चलता है कि यहां की सड़कों पर घंटों तक लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है।
बेरूत से बाहर समुद्र किनारे वाली सड़क पर, किलोमीटरों तक भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था, परिवार अपनी कारों में फंसे हुए थे और हॉर्न बज रहे थे, जबकि दूसरे लोग पानी के किनारे टहलने के लिए बाहर निकले या और शेल्टर खुलने की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
-1772533707038.jpg)
इजरायली सेना ने दी हमले की धमकी
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया हैंडल पर लेबनान की राजधानी बेरूत और ईरान की राजधानी तेहरान में एक साथ हमले करने की बात कही है। सेना का कहना है कि उसका निशाना हिजबुल्लाह और ईरानी आतंकी शासन है।
इजरायली सेना ने कहा कि वह बेरूत में हिजबुल्लाह कमांड सेंटर और हथियार रखने की जगहों को निशाना बना रही है। अरब न्यूज के मुताबिक, इजरायली सेना ने हमले से पहले बेरूत के दक्षिण के दो इलाकों में 50 जगहों को खाली करने के आदेश जारी किए।
-1772533738648.jpg)
