विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रॉक्सी वॉर या सीधा अटैक, ईरान के हमले से कैसे निपटेगा इजरायल? IDF ने बता दी पूरी प्लानिंग

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 01 Aug 2024 10:09 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Aug 2024 10:14 AM (GMT+05:30)

हमास चीफ की मौत के बाद ईरान क सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर हमला करने का आदेश ...और पढ़ें

ईरान की धमकी के बाद इजरायल अलर्ट।(फोटो सोर्स: जागरण)
ईरान की धमकी के बाद इजरायल अलर्ट।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. तेहरान में हानिया के घर को बनया गया था निशाना।
  2. इस्माइल हानिया के साथ उसका अंगरक्षक भी मारा गया।
  3. इस्माइल हानिया की मौत पर कई देशों ने जताया दुख।

आईएएनएस, तेल अवीव। ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को हमास चीफ इस्माइल हानिया (Ismail Haniyeh killed) मारा गया। भले ही इजरायल ने खुले तौर पर इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है,लेकिन ईरान और हमास का दावा है कि हमास चीफ की मौत के पीछे इजरायल का हाथ है।

इस्माइल हानिया की मौत पर ईरान समेत कई देशों ने दुख प्रकट किया है। वहीं, ईरान ने खुले तौर पर इजरायल को चेतावनी भी दे दी है।

ईरान की धमकी के बाद इजरायल अलर्ट

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर हमला करने का आदेश जारी किया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह आदेश दिया गया। गौरतलब है कि इजरायल ने भी इस हमले से मुकाबले करने के लिए तैयारी कर ली है।

इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने इजरायल पर किसी भी ईरानी हमले के लिए कमर कस ली है। इजरायल के रक्षा मंत्री के कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि ईरान की धमकी के बाद आईडीएफ ने खुद को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर लिया है।

इजरायल का क्या है प्लान?  

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ईरान अपने प्रॉक्सी हमास और हिजबुल्लाह और समुद्र में हूती विद्रोही ग्रुप का उपयोग करके इजरायल पर हमला कर सकता है। इज़राइल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इसकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान द्वारा सीधे या उसके प्रॉक्सी के माध्यम से कुछ हमले हो सकते हैं, और उन्होंने कहा कि इजराइल इसके लिए तैयार है।

इजराइल सुरक्षा परिषद ने बुधवार को अपनी जरूरी बैठक में खामेनेई की खुली धमकी के बाद तेल अवीव और हाइफा में अपने सैन्य अड्डे को मजबूत करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: कौन था हमास चीफ इस्माइल हानिये, जिसके तीन बेटे और बहन को इजरायल ने पहले ही मार दिया था?