विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इस्लामिक स्टेट का दावा बेबुनियाद', आतंकी संगठन Hayat Tahrir al-Sham ने नहीं ली IS नेता की मौत की जिम्मेदारी

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 05 Aug 2023 05:31 PM (IST)

आतंकवादी संगठन तहरीर अल-शाम ने घोषणा की कि आईएस नेता अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी की मौत के पीछे उसके संगठन ...और पढ़ें

आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम ने नहीं ली आईएस नेता की मौत की जिम्मेदारी।(फोटो सोर्स: एपी)
आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम ने नहीं ली आईएस नेता की मौत की जिम्मेदारी।(फोटो सोर्स: एपी)

HighLights

  1. आईएस (IS) ने दावा किया कि उनके संगठन के नेता की हत्या के पीछे एचटीसी जिम्मेदार
  2. आतंकी संगठन एचटीसी ने आईएस के दावा को बेबुनियाद ठहराया
  3. तुर्किए ने अल-कुरैशी के मार गिराने का किया है दावा

बेरूत, एपी। सीरिया में मजबूत पकड़ बना रहे आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम  (Hayat Tahrir al-Sham) ने दावा किया है कि उन्होंने आईएस नेता की हत्या नहीं की है। शुक्रवार को तहरीर अल-शाम ने घोषणा की कि आईएस नेता अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी (Abu al-Hussein al-Husseini al-Qurayshi)  की मौत के पीछे उसके संगठन का हाथ नहीं है।

वहीं, आईएस (IS) ने दावा किया कि उनके संगठन के नेता की हत्या के पीछे एचटीसी  ही जिम्मेदार है। नवंबर महीने से ही अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी आईएस की अगुवाई कर रहे थे।

हमारे संगठन ने नहीं की आईएस नेता की हत्या: एचटीएस के प्रवक्ता

एचटीएस के प्रवक्ता जनरल सिक्योरिटी दिया अल-उमर (Diaa al-Omar) ने कहा कि हम आईएस के इस दावे से स्पष्ट रूप से इनकार करते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सीरिया में आईएस के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

एचटीसी ने आगे कहा कि अगर अल-कुरैशी की मौत के पीछे उनके संगठन का हाथ होता तो हम मुसलमानों को अच्छी खबर देते और सीधे तौर पर हत्या की घोषणा करते। बता दें कि आईएस की स्थापना अबू बक्र अल-बगदादी ने की थी। उसने जून 2014 में सीरिया और इराक के बड़े हिस्से में खिलाफत की घोषणा की थी।

अबू हाफ्स अल-हाशमी अल-कुरैशी को बनाया गया आईएस का नया नेता

अबू हाफ्स अल-हाशमी अल-कुरैशी को गुरुवार को आईएस ग्रुप का नया नेता नामित किया गया। इस्लामिक स्टेट समूह एक दशक पहले अल-कायदा से अलग हो गया था और उसने दुनिया भर से अपने समर्थकों को आकर्षित किया था। साल 2017 में आईएस को इराक और सीरिया में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अभी भी उनके आतंकवादी दोनों देशों और अन्य जगहों पर घातक हमले कर रहे हैं।

तुर्किए ने ली हत्या की जिम्मेदारी

अप्रैल में तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि तुर्की के खुफिया एजेंटों ने उत्तरी सीरिया में अल-कुरैशी को मार डाला था।

वहीं, आईएस ने दावा किया था कि एचटीएस ग्रुप ने पहले  अल-कुरैशी की हत्या की और उसके बाद उसके शव को  तुर्की के अधिकारियों को सौंप दिया था।