विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इराक : किरकुक शहर में चेकपाइंट पर इस्लामिक स्टेट का हमला, 13 पुलिसकर्मियों की मौत

By Neel RajputEdited By:
Published: Sun, 05 Sep 2021 02:38 PM (IST)

उत्तरी इराक में दुनिया के खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत की खबर है। ...और पढ़ें

इराक में चेकपाइंट पर आइएसआइएस का हमला
इराक में चेकपाइंट पर आइएसआइएस का हमला

बगदाद, एएनआइ। दुनिया के खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इराक के किरकुक शहर के एक चेकपाइंट पर घातक हमला किया है। इस हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, उत्तरी इराक में किरकुक शहर के पास आइएसआइएस ने एक चेकपाइंट पर हमला कर दिया है। इस हमले में अब तक 13 पुलिस जवानों की मौत की खबर है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि उत्तरी शहर किरकुक से 30 किमी (18 मील) दक्षिण-पश्चिम में राशद शहर के एक गांव में तैनात पुलिस और हमलावरों के बीच दो घंटे तक भिड़ंत हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस बल को चौकी तक पहुंचने से रोकने के लिए उग्रवादियों ने सड़क किनारे बमों का इस्तेमाल किया और पुलिस के तीन वाहनों को नष्ट कर दिया। हालांकि अभी तक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन, इस्लामिक स्टेट के आतंकी इलाके में सक्रिय हैं और एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि आइएस के आतंकी इसमें शामिल थे।

इराकी सेना नियमित रूप से उत्तरी क्षेत्र की पहाड़ियों और पश्चिमी इराक के रेगिस्तान में आइएस विरोधी अभियान चलाती है। इन क्षेत्रों में आइएस काफी सक्रिय है और यहां आतंकी छिपे रहते हैं। हाल के वर्षों में आतंकी समूह के हमलों में कमी आई है, लेकिन इन क्षेत्रों में आइएस हमले करता रहता है। इन इलाकों में अक्सर सुरक्षा बल घात लगाकर बैठे आतंकियों और सड़क किनारे बम विस्फोटों का निशाना बनते हैं।

यह भी पढ़ें : मैसुरु दुष्कर्म पीड़िता ने सभी आरोपितों को पहचाना, आरोपी को पकड़ने के लिए तमिलनाडु में पुलिस की टीम

यह भी पढ़ें : पत्नी और बेटी की तस्वीरें जला दी, अमरुल्ला सालेह ने बताई काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद की कहानी